खेल

India vs England Live Score: मुश्किल में दिख रही भारतीय टीम, 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रनों पर गंवा दिए 4 विकेट

India vs England Live Score: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम संकट में है. इंग्लैंड के दिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 58 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद थे.

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले लौट गए. करुण नायर 14 रन, कप्तान गिल 6 रन और नाइट वॉच मैन के रूप में आए आकाश दीप 1 रन बनाकर आउट हो गए.

केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद

भारतीय टीम के लिए एकमात्र अच्छी बात यह है कि केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं. 47 गेंद की पारी में राहुल ने 6 चौके लगाए हैं. पांचवें दिन भारतीय टीम के लिए राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है. राहुल के साथ-साथ ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा का रोल भी अहम होने वाला है. दोनों ने इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है. भारत को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है.

ब्रायडन कार्स ने लिए 2 विकेट

इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने 2 जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए.

इससे पहले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को महज 192 रनों पर समेट कर टीम की जीत के लिए आदर्श भूमिका बनाई. इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरे. सुंदर ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को 192 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी. जसप्रीत बुमराह और सिराज ने 2-2 जबकि रेड्डी और आकाश दीप ने 1-1 विकेट लिए थे.

ये भी पढ़ें- Lords Test: टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 193 रनों का लक्ष्य, भारत को लगा पहला झटका

दोनों ही टीमें पहली पारी में 387 रनों पर सिमटी

वहीं, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अपनी पहली पारी में 387 रनों पर सिमट गई थीं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट की शतकीय पारी के दम पर 387 रन बनाए थे. जबकि भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए थे.

भारत ने भी अपनी पहली पारी में केएल राहुल के शतक एवं पंत और जडेजा के अर्धशतक के दम पर 387 रन बनाए थे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी में घर-दुकान किराए पर लेना होगा सस्ता, लीज डीड की रजिस्ट्री फीस पर लगी सीमा; जानें नए नियम

UP Lease Deed Registration Fees: उत्तर प्रदेश में लीज डीड यानी पट्टा विलेख की रजिस्ट्री…

12 minutes ago

ग्रीस के बाद अब जापान पर भी मुसलमानों का कब्जा, पाकिस्तानी मौलाना के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी…

17 minutes ago

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

44 minutes ago

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…

1 hour ago