खेल

वानखेड़े में आज भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला! पिच पर दिखी ‘हरी घास’ ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या होगा टीम इंडिया का दांव?

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है. लेकिन इस बार मामला थोड़ा और गंभीर है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है.

दिलचस्प बात यह है कि यह लगातार तीसरी बार है जब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ये दो दिग्गज टीमें आपस में टकरा रही हैं. इससे पहले 2022 और 2024 में भी हमारी भिड़ंत अंग्रेजों से ही हुई थी, इसलिए फैंस के मन में पुरानी यादें और हिसाब चुकता करने की कसक दोनों है.

बल्लेबाजों की जन्नत या गेंदबाजों का जाल?

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का पसंदीदा रहा है. छोटा मैदान, तेज आउटफील्ड और रनों की बरसात- यही यहां की पहचान है. आमतौर पर यहाँ टॉस जीतो और पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर टांग दो, यही रणनीति काम आती है. लेकिन, सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने थोड़ा हैरान कर दिया है.

पिच की पहली झलक में काफी ज्यादा घास नजर आ रही है. अगर मैच शुरू होने तक यह घास बरकरार रहती है, तो कहानी पूरी तरह बदल सकती है. हरी पिच का मतलब है कि जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों की गेंदें आग उगलेंगी. ऐसे में जिन बल्लेबाजों को यहाँ चौके-छक्कों की उम्मीद थी, उन्हें शायद क्रीज पर थोड़ा संभलकर वक्त बिताना पड़े.

ये भी पढ़ें- वानखेडे में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का महामुकाबला, 10 साल पुराने जख्म का होगा हिसाब

क्या कहते हैं आंकड़े?

इस वर्ल्ड कप में अब तक वानखेड़े में 7 मैच हो चुके हैं. मुकाबला बराबरी का रहा है, 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है और 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली. पहली पारी का औसत स्कोर यहाँ 177 रन के करीब रहता है, जो बताता है कि मैच हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है. स्पिनर्स को मिडिल ओवर्स में थोड़ी ग्रिप मिल सकती है, लेकिन असली इम्तिहान तेज गेंदबाजों का ही होगा.

दोनों टीमों का दम

भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तिलक वर्मा, इशान किशन और हार्दिक पंड्या जैसे विस्फोटक खिलाड़ी हैं, वहीं गेंदबाजी की कमान बुमराह और अर्शदीप के हाथों में है. दूसरी तरफ, जोस बटलर और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत देने के लिए तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago