खेल

Champions Trophy 2025: आज IND vs NZ मैच में 300वां वनडे खेलेंगे विराट, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को लगातार 5 मैच हराए

ICC Champions Trophy 2025: दुबई में आज दोपहर 2:30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच होना है. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं. जीतने वाली टीम टेबल टॉपर रहते हुए ग्रुप स्टेज खत्म करेगी और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.

भारत-न्यूजीलैंड मैच विराट कोहली का 300वां वनडे होगा, ऐसे में रविवार का मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह का कारण बन चुका है. इस रोमांचक मुकाबले के लिए मुंबई के दहिसर क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति युवा पीढ़ी का जोश साफ देखा जा सकता है. यहां के क्रिकेट प्रशंसक, खासकर युवा, इस महामुकाबले को लेकर उत्साहित हैं और उनकी जुबान पर केवल विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा के नाम हैं.

भारत की जीत की कामना

क्रिकेट प्रशंसक मनोज शर्मा ने कहा, “आज का मैच आसान नहीं है, और हम सभी भारत की जीत की कामना कर रहे हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे दिग्गज बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन के साथ मैच में भारत को जीत दिलाएंगे.” उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म को देखते हुए, उनके टेम्परामेंट और पैशन के चलते वह न्यूजीलैंड को हराने में भूमिका निभा सकते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और न्यूजीलैंड को दबाव में डालकर मैच जीतेंगे.

विराट कोहली शानदार बल्लेबाज

भावेश गाला का मानना है कि विराट कोहली एक स्थिर और शानदार बल्लेबाज हैं, जो हमेशा मैच में योगदान देने के लिए तैयार रहते हैं. उन्होंने रोहित शर्मा के बारे में कहा कि वह भी एक शानदार खिलाड़ी हैं, और उनकी वापसी भारत के लिए सकारात्मक साबित होगी. शमी और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों की भी बहुत अहम भूमिका होगी, खासकर उस धीमे और टर्निंग विकेट पर. उनका कहना था कि भारत की गेंदबाजी, जिसमें कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, और मोहम्मद शमी शामिल हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनौतीपूर्ण होगी.

पिछले 5 वनडे में लगातार हारे कीवी

एक और क्रिकेट फैन निलेश ने कहा, “अगर आप मेरी नजर से देखें, तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच असली मैच होने जा रहा है. मैच काफी कठिन होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के पास भी बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं.”

उन्होंने विशेष रूप से न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर और उनकी स्पिन गेंदबाजी को खतरनाक बताया, जिनसे भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा. वैसे इससे पहले, साल 2000 में टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था. वहीं, भारत ने न्यूजीलैंड को पिछले 5 वनडे में लगातार हराया है.

भारतीय टीम का संयोजन अच्छा

क्रिकेट फैन रमेश पुजारा ने कहा, “भारत का पूरा विश्वास इस मैच में है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के फॉर्म को देखकर लगता है कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विजय मिलेगी.” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम का संयोजन अच्छा है और स्पिनरों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा.

रविंद्र और अजय जैसे क्रिकेट फैंस भी भारत की जीत के पक्ष में दिखे. रविंद्र ने कहा, “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हम जीत सकते हैं.” वहीं अजय ने कहा, “भारत की बैटिंग लाइन-अप मजबूत है, और उम्मीद है कि हम इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देंगे.”

यह भी पढ़िए: Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म

(न्यूज एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

9 minutes ago

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

52 minutes ago

‘पूरी तरह आजाद हुआ बस्तर…’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…

55 minutes ago

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

2 hours ago