खेल

India vs New Zealand Live Score: गुवाहाटी में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, भारत ने 10 ओवर में ही 154 रन बनाकर दर्ज की जीत

India vs New Zealand Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के आज तीसरे मैच में इंडियन टीम ने तूफानी जीत दर्ज की. यह मैच गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा था. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

न्यूजीलैंड ने बैटिंग करते हुए भारत के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा. जिसे भारतीय टीम ने मात्र 10 ओवर में ही चेज कर लिया और न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया.

154 रनों का दिया टारगेट

न्यूजीलैंड के 154 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. संजू सैमसन पहली बॉल पर बोल्ड हो गए. मैट हेनरी ने उनका विकेट लिया. इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला. ईशान किशन आज पूरे रंग में दिखे. उन्होंने 13 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका विकेट चौथे ओवर में गिरा. इस दौरान भारत का स्कोर 50 रनों के पार पहुंच गया था.

इसके बाद अभिषेक शर्मा का तूफान आया. उन्होंने मात्र 14 गेंदों पर 50 रन पूरे कर लिए. उनकी तूफानी पारी की बदौलत भारत का स्कोर 7वें ओवर में 100 के पार पहुंच गया.

न्यूजीलैंड की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत भी खराब रही. हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में कॉन्वे को आउट कर मेहमान टीम को बड़ा झटका दे दिया. कॉन्वे का कैच हॉर्दिक पांड्या ने लपका. वो सिर्फ 1 रन बना पाए.

वहीं दूसरे ओवर में रचिन रवींद्र को भी हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेज दिया. रवींद्र मात्र 4 रन ही बना पाए. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को जबरदस्त चोट दिया. बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में टिम सेफर्ट को बोल्ड कर दिया. कीवी टीम के 3 प्लेयर पावरप्ले में ही चलते बने.

हालांकि चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स ने इसके बाद पारी को संभाला और 10 ओवर में 3 विकेट पर 75 रनों का स्कोर खड़ा किया.

12वें ओवर में रवि विश्नोई ने चैपमेन का विकेट झटक लिया. उन्होंने 32 रन बनाए. इसके बाद सैंटनर ने 27 रन बनाए. इस तरह से न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 153 रन बना पाई. भारत की तरफ से बुमराह ने 3 और हार्दिक पांड्या और रवि विश्नोई ने 2-2, हर्षित राणा ने 1 विकेट लिये.

ये भी पढ़ें- Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को मिला सम्मान

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट,  रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

भारत प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

6 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

7 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

7 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

7 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

8 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

8 hours ago