खेल

IND vs PAK Asia Cup: मैच से पहले R Ashwin का फूटा गुस्सा, No Handshake विवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

IND vs PAK Asia Cup: आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को भी मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. लेकिन उस मैच के बाद नो हैंडशेक विवाद सुर्खियों में आ गया. पाकिस्तान टीम को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग कर दी, क्योंकि उन्होंने टॉस से पहले सलमान अली आगा को सूर्या से हाथ मिलाने से मना किया था.

R Ashwin का पाकिस्तान पर हमला

भारतीय स्पिनर और अनुभवी खिलाड़ी R Ashwin ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर जोरदार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान टीम अपनी गलतियों पर ध्यान देने के बजाय नो-हैंडशेक पर फोकस कर रही है. अश्विन ने कहा-

“एंडी पाइक्रॉफ्ट ने सभी को शर्मनाक चीज देखने से बचाया. भारत ने पहले ही मैच रेफरी को बता दिया था कि हमारा ये फैसला है और हम इसे फॉलो करेंगे. इसके बाद आप लोग मैच हार गए. आप किस बारे में शिकायत कर रहे हैं? आप इसलिए नहीं हारे कि हमने हाथ नहीं मिलाया. आप यह पता करें कि सुधार क्या करना है. अगर भारत के साथ नो हैंडशेक परेशानी थी, तो UAE के मैच में क्या दिक्कत थी?”

एंडी पाइक्रॉफ्ट का किया समर्थन

आर अश्विन ने एंडी पाइक्रॉफ्ट का भी खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि रेफरी ने कोई गलती नहीं की और उन्हें बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए. अश्विन के शब्दों में, “वो कोई टीचर या प्रिंसिपल नहीं हैं जो सूर्या को जाकर बोलेंगे कि आपको हाथ मिलाना है. यह उनका काम नहीं है. हमारे खिलाड़ी क्लियर थे कि हम अपने देश का नेतृत्व करने आए हैं और हमें नियमों का पालन करना है. बस यही पूरी बात है.”

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का तेज तर्रार रिकॉर्ड शतक हुआ बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 43 रन से हराया

भारत-पाक हेड टू हेड

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं. इसमें भारत ने 11 मैच जीतकर अपने दबदबे को कायम रखा है, जबकि पाकिस्तान का पलड़ा केवल 3 मैचों में भारी रहा है. पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर अपनी ताकत दिखा दी. अब सुपर 4 में दोनों टीमों की भिड़ंत होने वाली है और भारतीय टीम दोबारा जीत की उम्मीद जगाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago