खेल

India Vs SA Test: मार्को जानसेन ने लगाया विकेटों का ‘छक्का’, साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड

India Vs SA Test: साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 314 रन की बढ़त हासिल कर ली है. दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं. टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए.

इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन की पारी खेली. इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले.

पहली पारी में 201 पर सिमटी भारतीय टीम

इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई. इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली. टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन केएल राहुल (22) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई. आलम ये रहा कि भारत ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए.

यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े. वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की तरफ से मार्को जानसेन ने 6 विकेट निकाले. साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं. एक विकेट केशव महाराज के नाम रहा.

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम को फॉलोऑन नहीं दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (नाबाद 13) और एडेन मार्करम (नाबाद 12) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे. दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने अटूट साझेदारी की.


ये भी पढ़ें : India Vs SA Test: भारतीय टीम सिर्फ 201 रन पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका ने नहीं दिया फॉलोऑन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

30 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

47 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

47 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

55 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago