खेल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: शेफाली की आतिशी शुरुआत के बाद संभली भारतीय पारी, साउथ अफ्रीका को मिला 159 रनों का लक्ष्य

Womens T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य रखा है. ‘ग्रुप-ए’ के इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी है.

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की.

हरमनप्रीत और दिप्ति ने की अहम साझेदारी

मंधाना 12 गेंदों में 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. भारत को शेफाली वर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुईं.

इसके बाद टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए. आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में 83 के स्कोर तक भारत को चौथा झटका लग गया था. यहां से कप्तान हमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 33 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया.

दिप्ति शर्मा ने बनाए 29 रन

कौर 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की. इस मुकाबले में दीप्ति 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर वापस लौटीं. इनके अलावा, ऋचा घोष ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

साउथ अफ्रीका की तरफ से मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल ने 2-2 विकेट निकाले. नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- दांबुला में आया 15 साल के वैभव का तूफान, महज 11 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, भारत-ए ने श्रीलंका को 66 रन से हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज

ये है प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्ज, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

7 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago