Bharat Express DD Free Dish

दांबुला में आया 15 साल के वैभव का तूफान, महज 11 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, भारत-ए ने श्रीलंका को 66 रन से हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज

Vaibhav Suryavanshi In Final: भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के विरुद्ध 66 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi In Final: भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के विरुद्ध 66 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी.

रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए. भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने महज 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की.

11 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने पूरा किया अर्धशतक

वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो ‘लिस्ट-ए’ क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी रही. वैभव 29 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन बनाकर आउट हुए. कुछ देर बाद टीम को प्रियांश आर्य (39) के रूप में दूसरा झटका लगा.

यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया. गायकवाड़ 51 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान तिलक ने कुमार कुशाग्र (36) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर भारतीय टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. तिलक वर्मा 90 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए.

भारत ने 9 विकेट पर बनाये 377 रन

इसके बाद निशांत संधु (16), विपराज निगम (27) और अनुकूल रॉय (39) ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए भारत को 377/9 के स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से कुगाथास मथुलन, रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट हासिल किए.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवरों में 311 के स्कोर पर सिमट गई. श्रीलंका ने 75 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे. यहां से सदीरा समरविक्रमा (52) ने कप्तान सहान अराच्चिगे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जुटाए.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम तय, कौन बना कप्तान, किसे नहीं मिली जगह?

विपक्ष से वानुजा सहान ने बनाये 62 रन

श्रीलंकाई टीम ने 177 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे. यहां से वानुजा सहान (62) ने विजयकांत वियासकांत (39) के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन जुटाकर श्रीलंका की हार के अंतर को कम करने में बड़ा योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

भारत की तरफ से यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय ने 2 विकेट निकाले. अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट हाथ लगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read