खेल

महिला विश्व कप 2025 की जीत पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई

India Women Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 (Women Cricket Team 2025) का खिताब जीत लिया है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी (ICC) खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.

पीएम मोदी ‘एक्स’ पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई. हमारी खिलाड़ियों को बधाई. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी.

कैसै रहा भारत का खेल (ICC Women World Cup 2025)

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे. शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं. शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24, और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली.

ये भी पढ़ें- बेटियों ने 47 साल बाद भारत को बनाया विश्व चैंपियन, दीप्ति-शेफाली ने जीता दिल

आजादी के बाद पहला मौका

यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने महिला विश्व कप जीता है. इसका देश को 47 साल से इंतजार था. क्योंकि, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, लेकिन भारत ने पहली बार 1978 में डायना एडल्जी की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. तब से लेकर अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

12 seconds ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

40 seconds ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

26 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago