Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में एक बार फिर धरती कांप उठी. सोमवार रात 12:59 बजे जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक तेज झटकों ने सबको चौंका दिया. अमेरि की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई. इसका केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में जमीन के 28 किलोमीटर नीचे था.
इस भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 150 लोग घायल हुए हैं. झटकों के बाद अफगानिस्तान के कई हिस्सों में दहशत का माहौल है. लोग रात में ही घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की तलाश करने लगे.
यह इलाका पहले भी कई बार भूकंप की मार झेल चुका है. 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2200 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. वहीं, 7 अक्टूबर 2023 को आए एक और 6.3 तीव्रता के भूकंप में करीब 4000 लोगों की मौत हुई थी.
22 अक्टूबर को भी हिंदूकुश क्षेत्र में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 244 किलोमीटर की गहराई में था. उस समय राजधानी काबुल में भी झटके महसूस किए गए थे.
ये भी पढ़ें- यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तुआप्से पोर्ट में लगी भीषण आग
पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा. वहां भी कई बार धरती हिली है. हाल ही में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि इससे पहले 4.7 और 4.0 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…