खेल

भारतीय पुरुष टीम ने जीता पहला खो खो World Cup, नेपाल को 54-36 से हराया

भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया पहला खो खो विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराया. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

रामजी कश्यप ने किया शानदार प्रदर्शन

कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रामजी कश्यप के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के खिलाफ खेले गए फाइनल में 54-36 से जीत दर्ज की. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को मात दी थी. महिला टीम ने 78-40 से नेपाल को हराया.

रामजी कश्यप ने पहले अटैक करते हुए नेपाल के सूरज पुजारा को बेहतरीन स्काईडाइव दिया. इसके बाद सुयश गरगेट ने भारत साहू को छकाकर भारत को महज चार मिनट में 10 अंक दिलाए. स्काईडाइव मेन इन ब्लू के नाम रहा और इससे टीम को पहले टर्न में शानदार शुरुआत मिली, जिससे उनके विरोधियों को ड्रीम रन से रोका जा सका. टर्न के आखिर में स्कोरलाइन भारतीयों के पक्ष में 26-0 थी, जो टीम के लिए एक शानदार शुरुआत रही.

टर्न 2 के दौरान नेपाल की टीम इंडिया के लेवल की बराबरी नहीं कर पाई. हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया को एक भी ड्रीम रन स्कोर करने से रोका. आदित्य गणपुले और कप्तान प्रतीक वाईकर ने इस टर्न में टीम को आगे बढ़ाया और जनक चंद तथा सूरज पुजारा जैसे खिलाड़ियों के नियमित टच के बावजूद टीम ने दूसरे हाफ में 26-18 की बढ़त बनाए रखी.

टर्न 3 में भारत अपने पूरी लय में नजर आया. टीम ने पूरे समय अटूट आत्मविश्वास दिखाया. कप्तान प्रतीक वाईकर ने कई स्काईडाइव के साथ मैट पर चमक बिखेरी. उन्हें टूर्नामेंट के स्टार रामजी कश्यप का पूरा साथ मिला. इसके अलावा आदित्य गणपुले ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को 54-18 तक पहुंचाया.

टर्न 4 के दौरान नेपाल के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी करने के लिए टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक बार फिर प्रतीक वाईकर और सचिन भार्गो के नेतृत्व में डिफेंडर बहुत मजबूत साबित हुए. मेहुल और सुमन बर्मन भी उतने ही प्रभावशाली थे और उन्होंने अपना योगदान देते हुए टीम इंडिया के लिए जीत सुनिश्चित कर दी. आखिर में स्कोर 54-36 था.

टीम इंडिया का रहा शानदार सफर

टीम इंडिया का चैंपियनशिप तक का सफर शानदार रहा. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया, जिसकी शुरुआत ग्रुप चरणों में ब्राजील, पेरू और भूटान पर जीत के साथ हुई थी. उनकी यह स्पीड नॉकआउट राउंड तक जारी रही, जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराया.

खो खो विश्व कप के फाइनल मुकाबले के दौरान कई हस्तियां भी मौजूद रहीं. इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्तल तथा संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Kho Kho World Cup 2025: भारत में शुरू हुआ खो-खो वर्ल्ड कप का पहला संस्करण

इसके अलावा ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा तथा उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज, अंतर्राष्ट्रीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

16 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

20 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

35 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

37 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

49 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

55 minutes ago