मनोरंजन

करण वीर ने पहना Bigg Boss 18 का ताज, जीतने के बाद हवा में लहराकर फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, पहले रनरअप बने विवियन

Bigg Boss 18 Winner: 3 महीने 18 दिन के बाद आखिरकार बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) को उसका वीजेता मिल ही गया. 18 कंटेस्टेंट्स को हराकर करणवीर मेहरा ने उस चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को अपने नाम किया है जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. करणवीर का मुकाबला विवियन और रजत दलाल के साथ था. इन दोनों का करण के साथ कड़ा मुकाबला था. रजत तो टॉप 2 की रेस से पहले ही बाहर हो गए थे और आखिर में विनर के नाम पर करणवीर ने अपना सिक्का जमाया.

ट्रॉफी जीतने पर करणवीर को मिली मोटी रकम

करणवीर को शो जीतने के बाद बहुत कुछ दिया गया. शो में शुरुआत से ही करणवीर का गेम प्लान सबको खूब पसंद आ रहा था. जब सलमान खान ने बतौर विनर उनका नाम ऐलान किया तो फैंस खुशी से झूम उठे. यहां तक कि बिग बॉस 18 के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स करण को ही विजेता के तौर पर देख रह थे. शो जीतने पर करणवीर को बिग बॉस सीजन 18 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की मोटी रकम भी विनिंग अमाउंट मिली.

करण वीर मेहरा ने जीत के बाद की पहली पोस्ट

बिग बॉस 18 के विनर बनें करण वीर मेहरा ने पॉपुलर रियलिटी शो में अपनी शानदार जीत के बाद अभिनेता ने आइकॉनिक बिग बॉस 18 की ट्रॉफी पकड़े हुए अपनी मां और बहन के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है. इसी के साथ करण की टीम ने लिखा, “जिस पल का हम सभी को इंतजार था वह आखिरकार आ गया है!

जनता के लाडले ने बिग बॉस 18 जीत लिया है, बिग बॉस 18 का असली हीरो अपने वादे के मुताबिक ट्रॉफी के साथ वापस आ गया है. आप सभी ने तटस्थ दर्शकों की असली ताकत दिखाई है. केवीएम नेशन और करण के वीरों यह जीत आपकी है, दूसरी ट्रॉफी भी अब घर आ गई है और यह पहले से कहीं ज्यादा चमक रही है! सेलिब्रेशन शुरू होने दीजिए!”

यह भी पढ़ें: Big Boss 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा

पहले रनरअप बने विवियन

बता दें कि बिग बॉस 18 के विवियन डीसेना पहले रनरअप रहे हैं. वहीं बिग बॉस के लाडले को हराते हुए करणवीर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वहीं चुम दरांग, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बाहर होने के बाद, करणवीर, विवियन और रजत दलाल टॉप 3 में पहुंचे. वहीं टॉप 3 से दर्शकों के चहेते रजत के बाहर होते ही करण और विवयन के बीच बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

हवा में लहराकर फ्लॉन्ट की ट्रॉफी

करण वीर मेहरा बिग बॉस का खिताब अपने नाम करके बेहद खुश हैं. उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. करण ने शो से बाहर आकर अपनी ट्रॉफी फ्लॉन्ट की. करण वीर मेहरी की बिग बॉस 18 की जर्नी बहुत ही शानदार रही है. वो हर टास्क में पार्ट लेते हुए नजर आते थे. इतना ही नहीं करण की बिग बॉस के घर में खूब लड़ाई भी हुई है. विवियन से लेकर अविनाश तक हर कंटेस्टेंट से करण भिड़ते हुए नजर आए हैं.

रजत दलाल ने हार के बाद क्या कहा?

वहीं बिग बॉस 18 में तीसरे नंबर पर रहे रजत दलाल ने कहा कि करण भाई विनर रहे हैं उनके नसीब में ट्रॉफी थी तो उन्हें मिल गई. मैं नसीब में विश्वास करता हूं. मेहनत सब करते हैं मैं भी कर रहा हूं लेकिन जीवन में सब अलग-अलग जगह हैं तो ऊपर वाले का करम है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

4 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

10 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

22 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

45 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

54 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago