खेल

ऑनलाइन गेम CRICKET BUZZ के नाम पर 95 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: जनपद की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्तों के पास से नकदी सहित 51 मोबाइल फोन, 4 लैपटाप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिम कार्ड, 4 चेक बुक, 1 फाइबर राउटर बरामद किया गया है. गैंग द्वारा आनलाइन गेम CRICKET BUZZ के नाम से 95 करोड़ की साइबर ठगी की गई है, जिसमें 1 करोड़ रूपये फ्रीज किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में वर्ष 2024 के नवम्बर माह में ऑनलाईन जुआ सरकार द्वारा प्रतिबन्धित एप्पस REDDY ANNA, LOTUS, MAHADEV से 190 करोड़ की ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया गया था, जिसमें कुल 11 अभियुक्तों को रैदोपुर, थाना कोतवाली से गिरफ्तार किया गया. इस मामले में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था.

इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय गैंग से संबंधित सदस्यों के तलाशी के अभियान में सफल अनावरण करते हुए 22 मार्च को थाना साइबर क्राइम पुलिस और स्वाट टीम द्वारा अवैध अन्तराष्ट्रीय ऑनलाईन गेम (CRICKET BUZZ) के नाम से सोशस मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप, टेलीग्राम. फेसबुक पर चैनल्स तथा विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाकर वेबसाइट (https://allpanels.com.in) पर लागिन कराकर, वेबसाइट पर गेम/टास्क पूरा करने का झांसा देकर पैसों को दुगुना-तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करके उनका सारा पैसा फर्जी खातों व फर्जी मोबाइलों के जरिए ट्रांसफर कर लेने वाले 07 अभियुक्तों को पाण्डेयपुर, थाना बडालालपुर, जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया.

गैंग के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

इस संगठित गैंग में भारत एवं अन्य देश जैसे श्रीलंका, यूएई के मेम्बर विभिन्न वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े थे एवं ठगी के पैसों का आदान-प्रदान करते थे. गिरफ्तार किये गए 07 अभियुक्तों में उत्तर प्रदेश से 06 तथा पश्चिम बंगाल से 01 हैं. देश के विभिन्न राज्यों में इनके विरुद्ध कुल 45 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज है.

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आजमगढ़ में हमारी यूनिट चलती थी जिसमें नवम्बर 2024 में आजमगढ़ से 11 लोग पकड़े गये थे, इसलिए हम लोग छिप छिपाकर वाराणसी में यह कार्य कर रहे थे. हम लोगों के द्वारा आनलाइन गेम्स (CRICKET BUZZ) के नाम से व्हाट्सअप, टेलीग्राम पर चैनल बनाया गया था, जिसके माध्यम से लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपी

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम जायसवाल पुत्र गुरुचरण जायसवाल, निवासी भाईपुर कला, पोस्ट भुईली खास, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर, धनजीत यादव पुत्र शिवकुमार यादव, निवासी गोबरा, त0 केराकत, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर, अजय यादव पुत्र स्व0 राम अवतार यादव, निवासी कपिसा, पो0 दानगंज, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, अभय राय पुत्र बहादुर राय, निवासी सेवढी, त0 सकलडीहा, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली, अविनाश राय पुत्र स्व0 भागवत राय, स्थायी पता- हरिशपुर, थाना अन्डाल, जनपद पश्चिम वर्धमान आसनसोल, पश्चिम बंगाल अस्थायी पता – रानेपुर सिवाने थाना बलुआ जनपद चन्दौली तहसील सकडीहा उ0प्र0, शुभम यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव, निवासी मुरेरी, त0 सदर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी शामिल हैं.

इनके पास से कुल 208 बैंक खातों में करीब 01 करोड़ रूपये फ्रीज, करीब 15 लाख रूपया का सामान, कुल 20 हजार रूपये नगद, 51 मोबाइल फोन, 04 लैपटाप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिंम कार्ड, 04 चेक बुक, 01 फाइबर राउटर बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें: विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, कहा- जल सभ्यताओं की जीवन रेखा है…पीढ़ियों के लिए बचाना है जरूरी

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

12 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

37 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

47 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago