पीएम मोदी.
World Water Day 2025: पानी हमारे जीवन का मूल आधार है. यह न केवल पीने के लिए आवश्यक है, बल्कि भोजन बनाने, नहाने, खेती करने और उद्योगों को संचालित करने जैसे कार्यों में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. लेकिन आज, जल संकट एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है. यदि हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 22 फरवरी को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष की थीम “ग्लेशियर संरक्षण”है. हालांकि पृथ्वी का 70% भाग पानी से घिरा हुआ है, लेकिन ताजे पानी के स्रोत मात्र 3% से भी कम हैं, और यह आंकड़ा निरंतर घटता जा रहा है.
इसी बीच विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया. नेताओं ने लोगों से पानी की बचत और इसके महत्व को समझने की अपील की.
विश्व जल दिवस पर PM Modi ने दिया लोगों लो संदेश
PM मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि विश्व जल दिवस पर हम जल संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं. उन्होंने कहा, “जल सभ्यताओं की जीवन रेखा है, इसलिए इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी है.”
On World Water Day, we reaffirm our commitment to conserve water and promote sustainable development. Water has been the lifeline of civilisations and thus it is more important to protect it for the future generations! pic.twitter.com/Ic6eoGudvt
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2025
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का संदेश
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने विश्व जल दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि जल-प्रकृति का अमूल्य वरदान- न केवल जीवन का आधार है, बल्किविश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी बचाने की अपील की। इस वर्ष की थीम “ग्लेशियर संरक्षण” है। हमारी संस्कृति, कृषि और भविष्य की समृद्धि का मूल स्रोत भी है. उन्होंने आगे लिखा कि इसकी सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है.
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पंचकूला में कैच द रेन अभियान की शुरुआत हो रही है. उन्होंने आगे लिखा, “आज हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के साथ “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2025” का शुभारंभ होने जा रहा है. इस वर्ष की थीम है: “जल संचय, जनभागीदारी: जन जागरूकता की ओर.” यह सिर्फ एक थीम नहीं, जन-जन के जीवन से जुड़ा एक राष्ट्रीय आंदोलन भी है.
जल दिवस के मौके पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संदेश
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मौके पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “विश्व जल दिवस की बधाई! आइए, जल को बचाने का संकल्प लें और स्वच्छ व समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ें.” उनका संदेश पानी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर केंद्रित था.
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, जीवनदायी जल के संरक्षण का संकल्प लें तथा एक स्वच्छ व समृद्ध भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। pic.twitter.com/sWUteDeEoK
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 22, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा, “प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं! उत्तराखंड पवित्र नदियों का उद्गम स्थल और जल संपदा से भरपूर है. यह हमारी धरोहर है, जिसे बचाना हमारा कर्तव्य है.”
उन्होंने जल के सही उपयोग को सतत विकास की कुंजी बताया और कहा कि सरकार जल संसाधनों को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है. धामी ने लोगों से भविष्य के लिए जल संरक्षण का संकल्प लेने को कहा.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस दिन को खास माना. उन्होंने लिखा, “जल है तो कल है. विश्व जल दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं. आइए, प्रकृति के इस अनमोल तोहफे को बचाएं और समृद्ध भविष्य बनाएं.” उनका संदेश पानी की अहमियत और इसके संरक्षण पर जोर देता है.
ये भी पढ़ें: 22 March Bihar Diwas: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

