क्राइम

पति ने Instagram पर लाइव आकर किया सुसाइड, 44 मिनट तक पति को मरते देखती रही पत्नी

बहुचर्चित अतुल सुभाष कांड जैसा एक और मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आया है. यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पेज से लाइव होकर सुसाइड कर लिया था. इस दौरान उनकी पत्नी भी लाइव से जुड़कर 44 मिनट तक तमाशा देखती रही लेकिन इस बीच उसने पति को रोकने की कोशिश भी नहीं की. सुसाइड के दौरान युवक ने अपनी पत्नी और सास कि प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति ने इंस्टा पर लाइव आकर किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शिव प्रकाश त्रिपाठी (26) नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जान दे दी जबकि उसकी पत्नी करीब 44 मिनट तक सुसाइड का लाइव वीडियो देखती रही. पत्नी पर आरोप है कि इस दौरान उसने किसी को सूचित नहीं किया. पुलिस ने इस मामले में युवक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है. सुसाइड के पीछे पति-पत्नी के घरेलू कलह को मुख्य कारण माना जा रहा है. साथ ही जांच में पत्नी के किसी और शख्स से संबंधों की बात भी सामने आई है.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला रीवा जिले के सिरमौर तहसील के महरी गांव का है. मृतक शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर में रिमारी गांव की रहने वाली प्रिया शर्मा से हुई थी. शुरुआती दौर में तो सब ठीक चल रहा था लेकिन कुछ महीने बाद प्रिया छिप-छिपकर किसी और से बात करने लगी. जिसकी जानकारी शिव प्रकाश को हुई लेकिन उसने अपने घर वालों से कुछ नहीं कहा. शिव प्रकाश हर हाल में अपने जीवन को बचाने का प्रयास करता रहा. इस बीच शिल प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया और वह बैसाखियों पर आ गया. इस दौरान प्रिया नवजात बच्चे को अपने साथ लेकर मायके चली गई.

ये भी पढ़ें: बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार ढही, 4 मजदूर दबे, नेशनल हाइवे किनारे हुआ हादसा, राहत कार्य जारी

इंस्टा पर पत्नी और सास ने देखा लाइव सुसाइड

शिव प्रकाश उसे मनाने के लिए कई बार ससुराल गया लेकिन प्रिया ने उसके साथ मारपीट की और लौटने से इनकार कर दिया. घटना वाले दिन शिव प्रकाश अपनी पत्नी को समझाने के लिए ससुराल गया था. लेकिन वहां भी उसकी बेइज्जती और मारपीट हुई. इसके बाद वो वहां से अपने घर चला गया कुछ देर बाद उसने इंस्टाग्राम लाइव शुरू किया और फांसी लगा ली. पत्नी प्रिया और सास ने 44 मिनट तक यह सब देखा, लेकिन किसी को नहीं बताया. जब परिवार के लोगों को यह पता चला तो घटना का वीडियो देखकर सब हैरान रह गए.

पुलिस ने पत्नी और सास को न्यायिक हिरासत में भेजा

SDOP उमेश प्रजापति ने बताया कि पुलिस जांच में पत्नी के अवैध संबंधों के सुराग भी मिले हैं. सुसाइड के पीछे पत्नी की बेवफाई और घरेलू कलह को मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस ने प्रिया और उसकी मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब पुलिय यह भी जांच कर रही है कि क्या इस आत्महत्या में किसी और का भी हाथ है. पुलिस ने शिव प्रकाश का फोन और सोशल मीडिया अकाउंट कब्जे में ले लिया है जिससे और भी सबूत जुटाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago