खेल

IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: मैंने हार्दिक को कहा था ‘पांड्या परिवार’ 11 साल में नौ ट्रॉफी जीतेगा- क्रुणाल

IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल-2025 के फाइनल में छह रन से जीत दर्ज की. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के साथ आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीत लिया.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी को खिताब जिताने में क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा, जिन्होंने चार ओवरों में 17 रन देकर महत्वपूर्ण दो विकेट झटके, उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. आरसीबी ने आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी में क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस खिताबी मुकाबले में पांड्या ने अपने तरकश में मौजूद सभी तीर निकाले. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह और जोश इंगलिस का विकेट लेकर पंजाब को मुश्किल में डाला.

क्रुणाल ने खुलासा किया कि फ्रेंचाइजी के साथ अपनी पहली बातचीत में उन्होंने आरसीबी से कहा था कि उन्हें ट्रॉफी जीतना पसंद है. फाइनल मुकाबले में जीत की नींव रखकर क्रुणाल पंड्या ने अपना वादा पूरा किया.

मैंने RCB को पहले दिन बताया था कि मुझे ट्रॉफी जीतना पसंद है

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने जाने पर क्रुणाल पांड्या ने कहा, “जब हमने बल्लेबाजी की, तो एहसास हुआ कि आप जितनी धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे, उतना ही बेहतर होगा. इस फॉर्मेट में, ऐसा करने के लिए आपको हिम्मत की जरूरत होती है. मैंने खुद पर भरोसा किया और सोचा कि मैं अपनी गति में बदलाव करूंगा और इसे ज्यादातर धीमी गति से रखूंगा.”

क्रुणाल पांड्या ने आगे कहा, “मुझे पता था कि आज रात विकेट लेने के लिए मुझे हिम्मत दिखानी होगी. मैंने सोचा कि मैं धीमी गेंदबाजी करके ऐसा करूंगा. अगर आप गेंद को तेज फेंकते करते, तो यह एक अच्छा विकेट होता. दूसरी पारी में पिच वास्तव में आसान हो गई. मैंने आरसीबी को पहले दिन बताया था कि मुझे ट्रॉफी जीतना पसंद है. मैंने हार्दिक को भी बताया कि पांड्या परिवार 11 साल में नौ ट्रॉफी जीतेगा.”

कुणाल की चौथी IPL ट्रॉफी

क्रुणाल पांड्या ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं. इनमें से तीन मुंबई इंडियंस के साथ हैं. पांड्या ने दूसरी बार आईपीएल फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीता है. इससे पहले साल 2017 में उन्होंने 38 गेंदों पर 47 रन बनाकर आईपीएल फाइनल में ये पुरस्कार जीता था. उस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक रन के करीबी अंतर से राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को शिकस्त दी थी.


ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: ट्रॉफी के बाद बोले विराट कोहली- जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

24 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

33 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

44 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

1 hour ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

1 hour ago