खेल

IPL 2025: आवेश खान और शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवरों में पलटा मैच, लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला शुक्रवार, 5 अप्रैल को लखनऊ में खेला गया. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. मैच बेहद रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक फैंस की धड़कनें बढ़ी रहीं.

मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर थे हार्दिक पंड्या. लेकिन लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए और मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हार्दिक पूरी तरह दबाव में दिखे. यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की तीसरी हार रही. वहीं लखनऊ ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

मुंबई की धीमी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सिर्फ 17 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. विल जैक्स (5) को आकाश दीप ने आउट किया. इसके बाद रियान रिकेल्टन (10) भी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चलते बने. इसके बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. नमन ने 24 गेंदों में 46 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उन्हें दिग्वेश राठी ने बोल्ड किया.

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और इम्पैक्ट प्लेयर तिलक वर्मा के बीच 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. सूर्या ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. आवेश खान ने उन्हें आउट करके मैच का रुख पलट दिया. तिलक वर्मा लय में नहीं दिखे. उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन बनाए और 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट हो गए. अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या से उम्मीद थी, लेकिन आवेश ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया.

लखनऊ की दमदार बैटिंग

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 8 विकेट पर 203 रन बनाए. पारी की शुरुआत शानदार रही. मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पावरप्ले में 69 रन जोड़ दिए. मार्श ने 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और कुल 60 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के थे.

मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद हार्दिक पंड्या ने निकोलस पूरन (12) को आउट किया. फिर उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (2) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया. एडेन मार्करम ने 38 गेंदों पर 53 रन बनाए. उनकी पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे. बदोनी ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए. उन्होंने 4 शानदार चौके लगाए. डेविड मिलर ने भी 27 रनों की तेज पारी खेली.

मुंबई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे हार्दिक पंड्या. उन्होंने अपने चार ओवर में 5 विकेट लिए. यह टी20 क्रिकेट में उनका पहला पांच विकेट हॉल था. इसके अलावा विघ्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार को एक-एक सफलता मिली.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और Mumbai Indians के बीच होगा महामुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago