Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2025 : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और Mumbai Indians के बीच होगा महामुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल की सूची में एलएसजी से ऊपर है. एमआई छठे स्थान पर है, तो वहीं लखनऊ फ्रेंचाइजी सातवें स्थान पर है. दोनों टीम के पास दो अंक हैं.

IPL 2025

LSG Vs MI के बीच आज होगा कड़ा मुकाबला.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीजन का 16वां मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से मैच का प्रसारण होगा.

LSG से ज्यादा हैं MI के प्वाइंट्स

मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल की सूची में एलएसजी से ऊपर है. एमआई छठे स्थान पर है, तो वहीं लखनऊ फ्रेंचाइजी सातवें स्थान पर है. दोनों टीम के पास दो अंक हैं. हालांकि, अगर दोनों टीम के बीच पूर्व में खेले गए मैचों की बात करें तो पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस का सुपरजायंट्स के सामने बुरा हाल हो जाता है.

LSG ने जीते अब तक 5 मैच

आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक दोनों टीम के बीच कुल 6 मैच हुए हैं. पांच मैचों में एलएसजी ने जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है. बीते तीन मैचों में भी एलएसजी ने ही एमआई के खिलाफ जीत हासिल की है. इसी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से आज लखनऊ के मैदान में एलएसजी की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस भी दो लगातार हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीसरे मैच में जीत के साथ खाता खोल चुकी है. टीम इस जीत की लय लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने भी बरकरार रखना चाहेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन की शानदार तिकड़ी है. इन तीनों विदेशी बल्लेबाजों में निकोलस पूरन ने एलएसजी के लिए अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाए हैं. पूरन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं. मुंबई के खिलाफ भी एलएसजी को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद है. वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने वापसी कर ली है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने अपने घर पर जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया, SRH की लगातार तीसरी हार

टीम के पास रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. अगर दोनों टीम की गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई के सामने लखनऊ के पास कम अनुभवी गेंदबाज हैं जो विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं डाल पा रहे हैं. वहीं, मुंबई को अश्विनी कुमार के तौर पर एक उभरता हुआ सितारा मिला है, जिसकी गेंदबाजी ने कोलकाता के बल्लेबाजों को वानखेड़े में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital