MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पीली जर्सी में एमएस धोनी को मैदान पर उतरते देखना हर फैन के लिए एक खास लम्हा होता है. हाथों में ग्लव्स, आंखों में वही पुराना आत्मविश्वास, और पूरे स्टेडियम में गूंजती ‘धोनी-धोनी’ की आवाजें—ये सब मिलकर एक अलग ही माहौल बना देते हैं. फैंस तो इतने दीवाने हैं कि अपनी ही टीम के विकेट गिरने पर खुश हो जाते हैं, बस इसलिए कि धोनी को बल्लेबाजी करते देखने का मौका मिल जाए.
लेकिन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. इस बार सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता भी स्टैंड्स में मौजूद थे—जो आमतौर पर कैमरे की नजरों से दूर रहते हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया—क्या ये धोनी की आखिरी पारी की ओर इशारा है?
एमएस धोनी के माता-पिता हमेशा से कैमरों और पब्लिक लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं. धोनी के लंबे और गौरवशाली करियर के दौरान शायद ही कभी उन्हें किसी आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया हो. ऐसे में चेपॉक स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच कई तरह सवाल खड़े कर दिए हैं. फैंस का मानना है कि धोनी ने पहले ही कह दिया था कि वे अपना आखिरी मैच चेपॉक में खेलना चाहते हैं. इसी वजह से उनके माता-पिता की मौजूदगी को फेयरवेल के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
धोनी को लेकर यह चर्चा कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार यह सब सीजन के शुरुआती मुकाबलों में ही शुरू हो गया है. उनके माता-पिता की मौजूदगी को फैंस ने एक संकेत के तौर पर लिया है कि शायद यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस बारे में खुद धोनी या टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रनों से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचे
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…