खेल

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराया

IPL 2025 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की. ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने घातक शुरुआत करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं संदीप शर्मा और महेश थीक्षाना को भी 2-2 विकेट मिले. गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने पंजाब को 206 रनों के लक्ष्य से काफी पहले ही रोक दिया.

जायसवाल और पराग की शानदार बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान की शुरुआत तेज रही. यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े.

संजू 38 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 40 गेंदों में शानदार 67 रन बनाए और इस सीजन का पहला अर्धशतक जमाया.

इसके बाद रियान पराग ने मोर्चा संभाला और तेज खेल दिखाया. उन्होंने 43 रनों की नाबाद पारी खेली. ध्रुव जुरेल ने आखिरी ओवर में 19 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया. राजस्थान ने 20 ओवर में 205/4 रन बनाए.

पंजाब की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ाई

206 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब को पीछे धकेल दिया.

इसके बाद संदीप शर्मा ने स्टोइनिस को भी सस्ते में आउट कर दिया. स्कोरबोर्ड 30 तक पहुंचता उससे पहले ही तीन विकेट गिर चुके थे.

नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर 88 रनों की साझेदारी की. वढेरा ने 62 और मैक्सवेल ने 30 रन बनाए.

लेकिन जैसे ही खेल पंजाब की तरफ जाता दिखा, महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने दोनों को आउट कर मैच का रुख पलट दिया. इसके बाद बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए.

राजस्थान की गेंदबाजी में दिखा दम

आर्चर ने 3 विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी. संदीप और थीक्षाना ने भी शानदार लाइन-लेंथ से दबाव बनाए रखा. अंत में राजस्थान ने पंजाब को 155/9 पर रोक दिया और 50 रन से मैच जीत लिया.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवेन

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सुर्यांश शेडगे, मार्को यान्सेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, युधवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा


ये भी पढ़ें- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रनों से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचे


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

59 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago