IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. लेकिन अभी तक पूरे सीजन का आधिकारिक शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है. इसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा तेज हो गई है. अब टूर्नामेंट के कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बार सीजन 2026 का शेड्यूल दो चरणों में जारी करने का फैसला किया है. पहले चरण के मुकाबलों की तारीखों का ऐलान आठ मार्च से पहले किया जा सकता है, जबकि बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा.
शेड्यूल जारी होने में देरी की मुख्य वजह कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं. असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव प्रस्तावित हैं, लेकिन अभी तक उनकी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. असम के गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान है. पश्चिम बंगाल में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने मैच खेलती है. साथ ही तमिलनाडु के चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड स्थित है. चुनावी कार्यक्रम और आईपीएल मैचों के बीच टकराव से बचने के लिए बोर्ड फिलहाल पूरे शेड्यूल को अंतिम रूप देने में सावधानी बरत रहा है.
इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले खेलेगी. कर्नाटक सरकार ने हाल ही में इस पर मुहर लगाई है. पिछले वर्ष स्टेडियम के पास हुए हादसे के बाद यहां कोई अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल मैच आयोजित नहीं हुआ था. अब सरकार और आरसीबी प्रबंधन के बीच सहमति बनने के बाद बेंगलुरु के फैंस एक बार फिर अपने शहर में लाइव मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे.
आईपीएल 2026 के शेड्यूल के साथ-साथ फाइनल मुकाबले के वेन्यू को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे. चूंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…