Bharat Express DD Free Dish

‘भारत फाइनल नहीं खेलेगा…’ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा, टीम इंडिया की जीत के बाद फिर दिया भड़काऊ बयान; देखिए VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की सेमीफाइनल एंट्री के बावजूद मोहम्मद आमिर ने दावा किया कि टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंचेगी. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IND VS ENG Semi Final Match

रविवार (1 मार्च) को खेला गया मुकाबला इस ICC वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ यह मैच टीम इंडिया के लिए बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल का दरवाजा भी खुल गया. ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) की 50 गेंदों में 97 रन की पारी ने भारत को इतनी बड़ी जीत की दहलीज पर ला खड़ा कर दिया और अपनी पारी के आखिरी चौके के साथ शानदार जीत दिलाई.

हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि इंडिया सेमीफाइनल में नई पहुंचेगी. लेकिन जब उनके पुराने दावे पर पानी फिर गया तो अब वो नया बयान देकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं. हम बात कर रहे हैं पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की.

सेमीफाइनल के लिए क्या कहा था

भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले से पहले भी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने दावा किया था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. हालांकि उनके इस दावे पर पानी फिर गया जब भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज की. मोहम्मद आमिर के अलाव कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भारत का सेमीफाइनल में जान हजम होता नहीं दिख रहा, इसलिए अनाप-शनाप बयान समाने आ रहे हैं.

फाइनल को लेकर बड़ा बायन

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आम‍िर (Mohammad Amir) ने फाइनल को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक वीडियो में उन्होंने भारत के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचने वाले अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह उनका व्यक्तिगत विश्लेषण था. उन्होंने माना कि संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनके मुताबिक टीम इंडिया अभी भी अपना पूरा और संतुलित क्रिकेट नहीं खेल पा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hasna Mana Hai (@geohasnamanahai)

आमिर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को छोड़ दें तो भारतीय गेंदबाजी आक्रमण फॉर्म में नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बल्लेबाजी लाइनअप भी हर मैच में दबाव में बिखरती दिख रही है. आगे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि इंग्लैंड एक मजबूत टीम है और उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत इस बार फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा.


ये भी पढ़ें: ‘भला होता खेलते ही नहीं..’, भारत से हार, खिलाड़ियों पर निकली पाकिस्तान की खुन्नस; जुर्माने की रकम ने मचाई हाय तौबा


मुबई में होगा सेमीफाइनल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मुकाबलों के बाद 4 टीमें सेमीफाइल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं. भारत के अलवा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल खेलेंगी. गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड का मैच खेला जाएगा. इससे पहले 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और कीवी टीम (न्यूजीलैंड) कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भिड़ेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read