खेल

छोटी बाउंड्री पर भड़के सुनील गावस्कर: बोले- “गेंदबाजों के हाथ बांध रखे हैं”, IPL में सुधार के लिए दिए 2 सुझाव

IPL 2026 में रनों का जो अंबार लग रहा है उसने क्रिकेट के दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज Sunil Gavaskar इस बार काफी गुस्से में हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के पक्ष में बने नियमों ने गेंदबाजों की हालत एक हाथ बांधकर लड़ने जैसी कर दी है. गावस्कर ने इसे लेकर न केवल चिंता जताई, बल्कि गेम को संतुलित करने के लिए कुछ बड़े क्रांतिकारी बदलावों का सुझाव भी दिया है.

बाउंड्री इतनी अंदर क्यों?

गावस्कर ने तीखे सवाल करते हुए कहा कि जब स्टेडियम में पर्याप्त जगह मौजूद है, तो बाउंड्री रोप्स को इतना अंदर क्यों लाया जाता है? कई छक्के तो ऐसे होते हैं जिन्हें अगर बाउंड्री थोड़ी पीछे होती, तो खिलाड़ी बाउंड्री लाइन पर कैच कर लेते. छोटे मैदानों को और छोटा बनाना गेंदबाजों के साथ अन्याय है. उन्होंने आगे कहा कि सपाट पिचें और छोटी बाउंड्री की वजह से शतक और 250+ स्कोर आम बात हो गए हैं जिससे असली रोमांच खत्म हो रहा है.

एक विकेट के बदले, एक एक्स्ट्रा ओवर

गेंदबाजों को इस बल्लेबाजों के खेल में थोड़ी राहत देने के लिए गावस्कर ने एक अनोखा और बड़ा सुझाव दिया है. उन्होंने कहा, “अगर एक बल्लेबाज पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर सकता है तो एक सफल गेंदबाज को 4 ओवर तक ही क्यों सीमित रखा जाए? मेरा सुझाव है कि जो गेंदबाज अपने स्पेल में 3 विकेट लेता है उसे इनाम के तौर पर एक अतिरिक्त ओवर (5वां ओवर) मिलना चाहिए.”

गावस्कर का मानना है कि इससे टीमें केवल रन बचाने के बजाय विकेट लेने की कोशिश करेंगी. उनके मुताबिक, गेंदबाजों को और फील्डिंग कप्तान को विकेट लेने के लिए प्रोत्साहित करना इस प्रारूप में संतुलन लाने के लिए बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की टीम को तगड़ा झटका! होम ग्राउंड पर फाइनल खेलने का सपना टूटा, यहां शिफ्ट हो गया IPL फाइनल

बाउंसर और वाइड के नियमों पर भी सवाल

गावस्कर ने बाउंसर को लेकर ‘वाइड’ की सख्त व्याख्या पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सिर के ऊपर से जरा सी ऊंची गेंद को वाइड देना तेज गेंदबाजों के हाथ बांधने जैसा है. उन्होंने सुझाव दिया कि अंपायरों को थोड़ा लचीला होना चाहिए और सिर के ऊपर कम से कम एक फुट तक की छूट देनी चाहिए. उन्होंने सौरव गांगुली से अपील की कि वे अगली मीटिंग में गेंदबाजों के हितों के बारे में भी सोचें.

गावस्कर ने कहा कि इन नियमों को पहले लोकल लीग या घरेलू टूर्नामेंट जैसे ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ में आजमाना चाहिए. अगर वहां परिणाम अच्छे मिलते हैं तो इसे अगले आईपीएल सीजन या 2028 के नए आईपीएल चक्र से लागू किया जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

16 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

37 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago