Urdu Conclave 2026

इटावा सरकारी अस्पताल में मरीजों के बेड पर कुत्ते का कब्जा, नींद से कब जागेंगे अधिकारी

UP News: इटावा के अंबेडकर अस्पताल का वीडियो वायरल, मरीजों के स्टेचर पर कुत्ता लेटा मिला. सफाई और सुरक्षा पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी और प्रशासन की लापरवाही कैमरे में कैद.

UP News: आमतौर पर अस्पताल इंसान और जानवर के लिए अलग-अलग बनाए जाते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि यह कोई नई बात नहीं है, फिर भी हम इसे क्यों बता रहे हैं? आप सही सोच रहे हैं, लेकिन मैं जो बताने जा रहा हूं उसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे. जी हां, आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं. इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे और लापरवाही पर आपका भी गुस्सा फूट पड़ेगा. यहां का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मरीजों के इस्तेमाल वाले स्ट्रेचर पर आवारा कुत्ता आराम से लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. मजे की बात ये है कि इस पूरी घटना से अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अनजान रहा.

सोशल मीडिया पर हड़कंप

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में गुस्सा फैल गया. मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे. सफाई और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर कैमरे में कैद हो गई.

जनता में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया. उनका कहना है कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी में गंभीर नहीं हैं. इस वजह से मरीजों की जान पर खतरा मंडराता है.

स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली कटघरे में है. मरीजों के लिए बने उपकरणों पर जानवरों का कब्जा होना अस्पताल की लापरवाही को उजागर करता है. यह घटना प्रशासन की निगरानी और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

ये भी पढ़ें-बेंगलुरु से हैदराबाद तक: दक्षिण भारत के दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 9500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा

मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. अस्पताल में इस तरह की घटनाएं न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं बल्कि मरीजों और उनके परिजनों का भरोसा भी कमजोर करती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read