खेल

IPL 2025 का हुआ शंखनाद… 22 मार्च को कोलकाता के योद्धाओं से भिड़ेंगे बैंगलोर के चैलेंजर्स… 25 मई को ईडन गार्डंस में फाइनल

IPL 2025: आईपीएल (IPL) 2025 का शंखनाद हो चुका है. 65 दिनों तक 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए भीषण भिड़ंत होगी. इसकी शुरूआत 22 मार्च को ईडन गार्डंस में डिफेंडर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की भिड़ंत से होगा. कोलकाता में ही 23 मई को दूसरा क्वालिफायर और 25 मई को फाइनल भी खेला जाएगा. इससे पहले 2013 और 2015 में भी यहां फ़ाइनल खेला जा चुका है.

20 और 21 मई को पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा. शनिवार को IPL के आग़ाज़ के ठीक अगले दिन यानी रविवार 23 मार्च को डबल हेडर खेला जाएगा. जहां सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) की मेज़बानी करेगी.

इस सीजन में होंगे 74 मैच

IPL 2025 की पूरी लीग कुल 65 दिनों तक खेली जाएगी, जिस दौरान टोटल 74 मैच खेले जाएंगे. इस बार  पूरे सीजन में 12 डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेले जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) दोपहर में तीन-तीन मैच खेलने वाले हैं. अन्य सात टीमें दोपहर में दो-दो मैच खेलेंगी. पिछले साल दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू हुए थे. शेड्यूल में 13 मैदानों के नाम सामने आए हैं जिसमें सभी 10 टीमों के मुख्य घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला का नाम भी शामिल है.

अलग-अलग राज्यों में होगा दूसरा घरेलू मैदान होगा

RR के लिए गुवाहाटी, DC के लिए विशाखापट्टनम और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए धर्मशाला दूसरा घरेलू मैदान होगा. गुवाहाटी और विशाखापट्टनम में दो-दो मैच होंगे तो वहीं धर्मशाला तीन मैचों की मेजबानी करेगा. PBKS आमतौर पर धर्मशाला में हर सीजन दो मैच ही खेलती आई है, लेकिन इस बार आईपीएल ने इस मैदान पर एक अतिरिक्त मैच शेड्यूल कर दिया है.

डीसी, एमआई और एलएसजी इस मैदान पर पंजाब के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे. 4 से 11 मई के बीच यह मैच खेले जाने हैं और PBKS इकलौती टीम होगी जिसे लगातार तीन घरेलू मैच खेलने का मौक़ा मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

24 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

25 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

49 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

60 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago