खेल

इरफान पठान को IPL 2025 के कमेंट्री पैनल से निकाला गया, पर्सनल एजेंडा चलाने का लगा आरोप

शनिवार (22 मार्च) से इंडियन प्रीमीयर लीग (IPL) का 18वां सीजन शुरु होने जा रहा है. इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर ने कमेंटेटर की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट से इरफान पठान का नाम हटा दिया गया है. बीसीसीई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला जान-बूझ कर लिया गया है. पठान पर कई खिलाड़ियों के खिलाफ टिप्पणी के आरोप लगाए गए हैं.

मायखेल के रिपोर्ट के अनुसार, कुछ क्रिकेटर्स ने इरफान पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक स्टार्स प्लेयर पर किए गए पर्सनल कमेंट करने की वजह से उन्होनें इरफान पठान को ब्लॉक तक कर दिया.

पठान के व्यवहार से नाखुश थी बीसीसीआई

बीसीसीआई ने इरफान पठान के निजी एजेंडे को लेकर असंतोष जताया है, जिसके कारण उन्हें आधिकारिक प्रसारण पैनल से बाहर कर दिया गया. पठान इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले कमेंटेटर नहीं हैं. इससे पहले, संजय मांजरेकर को भी कुछ खिलाड़ियों को लेकर अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियों के चलते पैनल से हटाया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के दौरान साक्षात्कार में पठान के व्यवहार से नाखुश था, जो बोर्ड के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें उनकी व्यवहार की वजह से कमेंट्री पैनल से हटाया गया था. मांजरेकर को कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था. यह निर्णय 2019 में कई विवादास्पद घटनाओं के बाद लिया गया था, जिसमें साथी कमेंटेटर भोगले के साथ विवाद, सौरव गांगुली पर कटाक्ष और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को “बिट्स एंड पीस प्लेयर” कहना शामिल था. आईपीएल 2016 की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले, भोगले को बिना किसी स्पष्टीकरण के कमेंट्री रोस्टर से हटा दिया गया.

ये भी पढ़ें IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी: क्या RCB जीतेगी खिताब?

-भारत एक्सप्रेस

Shalini

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago