खेल

ENG vs IND: Jasprit Bumrah ने क्यों ठुकराया टेस्ट कप्तानी का ऑफर, क्रिकेटर ने किया खुलासा

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड सीरीज (England Test Series) के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बार बुमराह के कंधो पर ना सिर्फ गेंदबाजी को लीड करने का बोझ है बल्कि वो शुभमन गिल (Shubman Gill) को भी कप्तानी में मदद करते नजर आएंगे.

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद बुमराह को कप्तान के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन, उनकी जगह गिल को ये पद दे दिया गया. आखिर ऐसा क्यों हुआ अब इस बात का खुलासा हो चुका है, और किसी और ने नहीं बल्कि खुद बुमराह ने ही इस बात का खुलासा किया है.

जसप्रीत बुमराह ने बताई कप्तानी ठुकराने की वजह

जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में खुलासा किया है कि क्यों उन्होंने टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी न अपनाने का फैसला क्यों किया.

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) के संन्यास लेने से पहले BCCI ने बुमराह को कप्तान बनाने के ख्याल पर विचार किया था. लेकिन अपनी फिटनेस और टीम के हक में फैसला लेते हुए जसप्रीत ने कप्तानी के लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया (Test Captain).

क्या है कप्तानी छोड़ने के पीछे की वजह

एक इंटरव्यू के दौरान अपने कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बात करते हुए बुमराह ने कहा-

‘जब IPL हो रहे थे उस दौरान और रोहित और विराट के संन्यास लेने से पहले, मैंने बीसीसीआई से बात की थी, मैंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के दौरान वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में उनसे चर्चा की. जिसके बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हमें थोड़ा और स्मार्ट होना होगा, फिर मैंने बीसीसीआई को फोन किया कि मैं कप्तानी के लिए तैयार नहीं हूं क्योंकि मैं सभी टेस्ट मैच नहीं खेल पाऊंगा, बीसीसीआई मुझे कप्तानी की भूमिका के रूप में देख रही थी, लेकिन मुझे उन्हें ना कहना पड़ा क्योंकि जब कोई कप्तानी कर रहा हो तो यह आदर्श नहीं है कि, कोई 3 टेस्ट मैचों में कमान संभाले और फिर किसी और को बाकी टेस्ट का नेतृत्व करना पड़े. इसलिए यह टीम के लिए सही नहीं है क्योंकि मैं टीम को सबसे पहले रखना चाहता था.’

एक इंजरी के चलते कई सालों से परेशान है Jasprit Bumrah

पिछले कुछ सालों से बुमराह कमर की चोट से काफी परेशान चल रहे हैं और भारतीय टीम ने पिछली जो सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली थी. उसी दौरान बुमराह को पीठ की चोट के कारण बीच में ही मैदान छोड़कर जाना पड़ गया था.

इसी इंजरी की वजह से वह चैंपियमस ट्रॉफी (Champions Trophy) से भी बाहर रहे थे. ऐसे में उन्होंने अपने फ्यूचर के बारे में सोचते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- Viral Video की वजह से एक बार फिर चर्चा में आए Digvesh Rathi, 5 गेंदों पर लगातार चटकाए 5 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

55 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

1 hour ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago