दुनिया

PM Modi Croatia Visit: G-7 Summit में हिस्सा लेने के बाद कनाडा से PM मोदी ने अब इस यूरोपीय देश की उड़ान भरी, यहां का वातावरण बेहद साफ

PM Modi Croatia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कनाडा दौरा सफल रहा है. अब पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं. इसके पहले उन्होंने कनाडा के लोगों और सरकार को जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा की अपनी सफल यात्रा पूरी की. प्रधानमंत्री मोदी विशेष आमंत्रण पर कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए. उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की. पीएम मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन में लगातार ये छठी भागीदारी रही.

कनाडा दौरे को लेकर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा

कनाडा दौरे को लेकर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “कनाडा की एक सफल यात्रा का समापन. कनाडा के लोगों और सरकार को जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद, जिसमें विविध वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई. हम वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके बारे में जानकारी दी. रणधीर जायसवाल ने “एक्स” पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा की अपनी बहुत ही सफल यात्रा पूरी की. जी7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे वैश्विक संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत की. कई नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.”

पीएम मोदी हुए क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना

पीएम मोदी फिलहाल क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं. क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस यात्रा पर गए हैं. ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी वहां प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे. क्रोएशिया की ये यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ संबंध को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है.

ये भी देंखे :PAK ने हाथ जोड़े तो हुआ था सीजफायर: ट्रंप के आग्रह पर PM मोदी ने किया फोन, साफ कहा- भारत पाक के मसलों में तीसरे देश का हस्‍तक्षेप नहीं चाहिए

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

20 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

36 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago