खेल

सिर्फ इतने रन की दरकार, जो रूट तोड़ देंगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड

Joe Root Will Break Sachin Tendulkar Test Record: लंदन के द ओवल मैदान में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच (ENG vs NZ Test) में एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने जा रहा है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं. जो रूट ने अपनी काबिलियत हमेशा अपने खेल से साबित की है और इस बार भी वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर इस बात को और पुख्ता करने वाले हैं.

सिर्फ 2 रन दूर हैं जो रुट

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और कप्तान जो रूट (Joe Root) एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रूट को टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत है.

अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम मैचों में 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे. जो रूट पिछले कुछ वर्षों से शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं.

165 मैच में हासिल की यह उपलब्धि

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 165 मैच खेले हैं और 301 पारियों में 13,998 रन बना लिए हैं. वह 14,000 टेस्ट रन के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 2 रन दूर हैं. इस उपलब्धि तक पहुंचते ही रूट एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने के लिए महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 171 मैच खेलने पड़े थे, जबकि रूट यह मुकाम केवल 165वें टेस्ट में ही हासिल करने वाले हैं.


ये भी पढ़ें: Messi Vs Ronaldo: एक ने मैदान में दागे 3 गोल, तो दूसरा गोल करने को तरसा; जानें कैसे मेस्सी ने जिताई पारी


रूट पहले ही इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वह कब 14,000 रन का आंकड़ा पार कर इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

49 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

1 hour ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

4 hours ago