Gold-Silver Rate 2026: कमोडिटी मार्केट में भारी भूचाल आ गया है. वैश्विक दबाव और अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों में खलबली मच गई है.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बरकरार रखने और भविष्य में बढ़ोतरी के संकेत देने के बाद सोने-चांदी के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं. भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोना 1.50 लाख रुपये के स्तर से नीचे गिरकर ₹1,49,700 प्रति 10 gram पर आ गया है, जबकि चांदी ₹13,000 से अधिक टूटकर ₹2,38,600 प्रति किलो पर आ गई है (Commodity Market Update).
इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक मंदी का यह असर अमेरिका-ईरान शांति समझौते और बढ़ती महंगाई की चिंताओं के कारण देखा जा रहा है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव करीब 3 फीसदी या ₹4,000 से ज्यादा गिरकर ₹1,49,700 प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है, जो ₹1.50 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है. वहीं, चांदी की कीमतों में इससे भी बड़ा भूचाल आया है. चांदी वायदा बाजार में 5.30 फीसदी या ₹13,000 से ज्यादा की भारी गिरावट के साथ ₹2,38,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई है.
घरेलू हाजिर (बुलियन) बाजार में भी शाम का कारोबार बंद होने तक मंदी का साफ असर देखा गया. सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹2000 घटकर ₹1,48,043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का दाम ₹1,35,653 और 18 कैरेट का भाव ₹1,11,070 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. हाजिर बाजार में चांदी ₹7,500 टूटकर ₹2.40 लाख प्रति किलो पर आ गई, जबकि प्लैटिनम भी ₹2700 की गिरावट के साथ ₹60,158 पर बंद हुआ (Silver Rate Drop MCX).
ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव 2.70 फीसदी गिरकर 4,262.95 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.30 फीसदी टूटकर 66.295 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इस महा-गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून 2026 की बैठक का फैसला है. फेड ने ब्याज दरों को 3.50% से 3.75% के दायरे में बरकरार रखा है, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया है कि बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए इस साल के अंत तक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जा सकती है.
इसी डर से निवेशकों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाई, जिससे कीमतें क्रैश हो गईं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…
बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…