खेल

दिल्ली की जहरीली हवा से परेशान हुए एक्स क्रिकेटर, राजधानी की हवा को बताया जहरीली, बोले– दिल्ली में घर से निकलना भी मुश्किल

Jonty Rhodes Delhi Air Quality: दिल्ली की आबोहवा से साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स भी परेशान हो गए हैं. साउथ गोवा में परिवार के साथ रह रहे इस क्रिकेटर ने गोवा की वायु गुणवत्ता की सराहना की है.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गोवा में वातावरण और हवा की गुणवत्ता इतनी बेहतर है कि उनके बच्चे समुद्र किनारे फुटबॉल का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के वर्तमान हालात ऐसे हैं कि बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है.

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है.

‘X’ पर शेयर की तस्वीर

पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा कि मेरे घर में सूर्यास्त कुछ ऐसा दिखता है, और हां, ये मेरे बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं. दिल्ली में तो घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है.

पूर्व क्रिकेटर रविवार को दिल्ली से रांची की उड़ान भरी थी. इस दौरान दिल्ली की आबोहवा को देखकर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि आज शाम रांची जाते हुए दिल्ली से गुज़र रहा हूं और हमेशा की तरह, यहां की वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को समझ पाना मुश्किल है. ये देखकर, मैं दक्षिण गोवा के एक छोटे से गांव में रहने के लिए आभार व्यक्त करता हूं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK संजू सैमसन के बदले में राजस्थान रॉयल्स को सौंपने को तैयार है अपना सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी, अकेले जिता चुका है ट्रॉफी

दिल्ली में हर साल होता है ऐसा हाल

बता दें कि दिल्ली की बिगड़ती आबोहवा को लेकर सिर्फ पूर्व क्रिकेटर ने ही आवाज नहीं उठाई है. दिल्ली में रहने वाले लोगों का मानना है कि हर साल ऐसी स्थिति से दो-चार होना पड़ता है. वहीं, दिल्ली सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वे युद्ध स्तर पर प्रदूषण को रोकने के लिए काम कर रहे हैं.

डॉक्टरों के अनुसार, अगर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आगे भी ऐसा रहा तो सांस लेने में दिक्कत पैदा हो सकती है. अस्थमा से जूझ रहे मरीजों को खासतौर पर हिदायत दी जाती है कि वे घरों में ही रहे. प्रदूषण में बाहर निकलने से सांस फूलने, गले में खुजली और आंखों में चुभन जैसी परेशानी होने की संभावना बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा के दौरान बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की; 10 हजार लोगों को जुटाने का था ऐलान

Sambhal Harihar Mandir Padyatra: संभल में ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में निकली हरिहर…

2 minutes ago

PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए आपकी कार या बाइक के लिए क्या है नया रूल?

PUC certificate rules: केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट (PUC) से जुड़े नियमों…

4 minutes ago

NHAI का नया अलर्ट! गाड़ी के इंश्योरेंस पर आ रहे SMS से न हों परेशान, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…

18 minutes ago

‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य…’ सीएम योगी ने पूरी की जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…

27 minutes ago

‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…

35 minutes ago

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

46 minutes ago