Bigg Boss 19 Highlights: ‘बिग बॉस 19’ का इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड जबरदस्त ड्रामा, इमोशन और सरप्राइज से भरा रहा. सलमान खान की मौजूदगी में जहां एक तरफ घरवालों को डांट पड़ी, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को मिला एक डबल एविक्शन का बड़ा झटका. इतना ही नहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने शो से बाहर जाने से पहले एक ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सभी को चौंका दिया.
दरअसल, इस हफ्ते घर में नॉमिनेशन की तलवार तीन कंटेस्टेंट्स पर लटकी हुई थी. नीलम गिरी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज. वहीं, शो के कैप्टन रहे प्रणीत मोरे कुछ दिन पहले हेल्थ इश्यू की वजह से घर से बाहर चले गए थे. सलमान खान ने इस एपिसोड में उन्हें एक खास मौका दिया कि वे बॉटम 3 में से किसी एक सदस्य को बचा सकते हैं. प्रणीत ने बिना देर किए अशनूर कौर का नाम लिया, जिसके बाद नीलम और अभिषेक दोनों को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
डबल एविक्शन की इस घोषणा के बाद घर का माहौल पूरी तरह इमोशनल हो गया. कई कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंसू आ गए और विदाई के दौरान भावनाएं काबू से बाहर हो गईं.
शो से बाहर जाते वक्त नीलम गिरी ने हर किसी को दिल से अलविदा कहा. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही उनकी अमाल मलिक से मुलाकात. बाहर जाने से ठीक पहले नीलम ने अमाल को टाइटली हग किया और मस्ती भरे अंदाज में कहा, “आई लव यू.”
उनकी यह बात सुनकर अमाल मलिक पहले तो मुस्कुरा दिए, लेकिन फिर भावुक हो गए. दोनों के इस इमोशनल मोमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
उधर, तान्या मित्तल का भी रिएक्शन काफी भावुक रहा. वह नीलम से मिलने नहीं आईं और एक कोने में जाकर रोने लगीं. जब नीलम ने उन्हें देखा, तो आवाज लगाकर बुलाया और दोनों ने गले मिलकर रोते हुए एक-दूसरे को विदा किया. शो में दोनों की बॉन्डिंग शुरुआत से ही काफी मजबूत रही थी.
इस एपिसोड में सलमान खान भी पूरे जोश में दिखे. उन्होंने फरहाना भट्ट की जमकर क्लास ली और गौरव खन्ना का समर्थन किया. सलमान ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा, “तुमने अच्छा कंट्रोल दिखाया, अगर मैं तुम्हारी जगह होता और कोई मेरे करियर को टारगेट करता, तो पता नहीं मैं क्या कर बैठता.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…