Smriti Mandhana In KBC: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. उनकी शादी फिल्ममेकर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर को होनी थी लेकिन आखिरी वक्त पर यह फंक्शन टाल दिया गया. वजह बनी उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि अब वो ठीक होकर घर लौट आए हैं. इसी बीच खबर आई कि सिंगर पलक मुच्छल भी अपने भाई पलाश से मिलने अस्पताल पहुंचीं और उन्हें भी तबीयत बिगड़ने पर एडमिट करना पड़ा था.
इसी दौरान अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक खास एपिसोड शूट किया गया है. इस एपिसोड में महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया जाएगा. कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और हेड कोच अमोल मजूमदार इसमें शामिल हैं लेकिन इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम नहीं है जिससे फैन्स हैरान हैं.
सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि जिन क्रिकेटर्स ने उनकी शादी में शिरकत की थी, वही खिलाड़ी इस एपिसोड में मौजूद हैं. शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा भी शो का हिस्सा बनीं लेकिन स्मृति मंधाना गायब रहीं. माना जा रहा है कि पिता की तबीयत और शादी टलने की वजह से उन्होंने इस शूट में हिस्सा नहीं लिया.
स्मृति मंधाना पहले भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ चुकी हैं. साल 2023 में क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में वो ईशान किशन के साथ आई थीं. उस वक्त उनके माता-पिता भी साथ थे और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं लेकिन इस बार महिला क्रिकेटर्स के साथ शूट हुए एपिसोड में उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है.
ये भी पढ़ें-Smriti Mandhana के पिता की तबीयत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी; फैंस को शादी की नई तारीख का इंतजार
शादी टलने और पिता की तबीयत बिगड़ने के बीच स्मृति मंधाना का KBC 17 के स्पेशल एपिसोड से गायब रहना फैन्स को सोचने पर मजबूर कर रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…
Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…
Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…