Palash Muchhal Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana और उनके परिवार के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है. स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना, जिन्हें रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब पूरी तरह स्थिर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया है. परिवार के लिए ये बड़ी राहत है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से घर के हालात बेहद तनावपूर्ण थे.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार श्रीनिवास अब खतरे से बाहर हैं. उनकी एंजियोग्राफी भी की गई, और डॉक्टरों ने बताया कि दिल में किसी भी तरह का ब्लॉकेज नहीं मिली. मेडिकल टीम की इस अपडेट से मंधाना परिवार की चिंता काफी हद तक कम हो गई है.
शादी का नई डेट का इंतजार
स्मृति और उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल की शादी रविवार को होनी थी, लेकिन पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद समारोह तुरंत रोक दिया गया. दोनों परिवारों ने फिलहाल शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया है.
स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया था, “सुबह नाश्ते के दौरान स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी है. स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और उन्होंने फैसला किया है कि जब तक वो पूरी तरह ठीक न हो जाएं, शादी नहीं होगी.”
नई तारीख के बारे में परिवार ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है, जिसे लेकर फैंस भी थोड़ा उलझन में हैं.
ये भी पढ़ें- क्या Palash Muchhal ने Smriti Mandhana को किया चीट? शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट होने लगे वायरल
सोशल मीडिया से प्री-वेडिंग तस्वीरें हटाईं
इस बीच एक और बात जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वो ये थी कि स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सभी प्री-वेडिंग फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए. उनकी टीम इंडिया की साथी क्रिकेटर्स, जैसे जेमिमा रोड्रिग्स आदि ने भी कुछ वीडियोज हटाए हैं. इससे फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलने लगी हैं.
पलाश की भी तबीयत बिगड़ी
जहां एक तरफ स्मृति अपने पिता की सेहत को लेकर परेशान थीं, वहीं दूसरी ओर उनके मंगेतर पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई. मंगलवार को खबर आई कि पलाश को मुंबई के गोरेगांव स्थित एसवीआर अस्पताल में भर्ती किया गया है.
बताया जा रहा है कि लगातार ट्रैवल और शो के कारण वे काफी स्ट्रेस में थे, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ा. उनकी रिकवरी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
स्मृति और पलाश दोनों के फैंस अब सिर्फ यही उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों परिवारों में हालात जल्दी सामान्य हो जाएं और शादी की नई तारीख जल्द घोषित की जाए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




