खेल

2036 ओलंपिक का मेगा प्लान: पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद, खेल जगत में होगा बड़ा फेरबदल?

Khelo India PM Modi Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को सिर्फ एक आर्थिक या सैन्य ताकत बनाना ही नहीं बल्कि दुनिया के नक्शे पर ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स सुपरपावर’ के रूप में स्थापित करना भी है. इसी क्रांतिकारी विजन को धरातल पर उतारने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऐतिहासिक ‘खेलो इंडिया संवाद’ को संबोधित करेंगे.

ज्ञात रहे ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के बैनर तले होने वाला यह मंच देश के हर नन्हे खिलाड़ी के मन में 2036 के ओलंपिक में तिरंगा फहराने का नया जज्बा भरने आ रहा है.

1500 से अधिक संस्थानों में सीधा प्रसारण (Khelo India Dialogue)

पीएम मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि देश के हर जिले से 2 प्रमुख कॉलेजों, IITs, IIMs, AIIMS और NITs समेत 1,500 से ज्यादा शीर्ष संस्थानों को इस संवाद से सीधे जोड़ा जा रहा है. पीएम मोदी की स्पीच के तुरंत बाद देश के उदीयमान युवा मैरी कॉम, सैना नेहवाल, पीटी उषा और पुलेला गोपीचंद जैसे खेल जगत के बड़े सूरमाओं से सीधा संवाद करेंगे.

अब तुक्के से नहीं, साइंस से निकलेंगे चैंपियन

27 अगस्त के इस ‘युवा संवाद’ (Khelo India PM Modi Dialogue) में 5 बड़े स्तंभों पर मंथन किया जाएगा. इनमें सबसे अहम है—2036 के अहमदाबाद ओलंपिक के लिए साइंटिफिक टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (वैज्ञानिक प्रतिभा खोज). पीएम मोदी के विजन के तहत अब खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी होगा और उन्हें वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स साइंस और विदेशी कोचिंग मुहैया कराई जाएगी.

ग्राउंड लेवल पर बदलेगी खेलों की तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा जोर दिया है कि खेल सिर्फ मेडल जीतने की होड़ नहीं, बल्कि अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय गौरव का जरिया हैं. इस संवाद के जरिए खेलों को ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान से भी जोड़ा जा रहा है ताकि देश की युवा ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और उनमें नागरिक चेतना का संचार हो.

‘MY Bharat’ पोर्टल से युवाओं को लगे नए पंख

पुरानी नीतियों को दरकिनार करते हुए मोदी सरकार ने खेलों के बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है. ‘TOPS’ (Target Olympic Podium Scheme) और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से गांव-देहात की जमीनी प्रतिभाओं को पंख मिले हैं. ‘MY Bharat’ पोर्टल के जरिए देश के करोड़ों युवाओं को स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का हिस्सा बनाया जा रहा है, जो 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago