Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

National Sports Day

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- अपनी अद्भुत और असाधारण प्रतिभा से भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ.

Major Dhyan Chand National Sports Day: 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यान चंद की जयंती के मौके पर मनाया जाता है, जिन्होंने हॉकी में भारत को दुनिया की ताकत बनाया. लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे ध्यान चंद आज भी खेल, अनुशासन और राष्ट्र गौरव की मिसाल हैं.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को पीएम मोदी ‘खेलो इंडिया संवाद’ के जरिए देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से जुड़ेंगे.

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन शुरू हो रहा है. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं और भरोसा जताया है कि यह टूर्नामेंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था. देश उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाता है ताकि आने वाली पीढ़ियां समझ सकें कि खेल का महत्व क्या है.

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण दिलाए और 400 से ज्यादा गोल दागे. उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था और आज भी उनका नाम भारतीय खेलों की शान माना जाता है.