खेल

(Khelo india sports) जम्मू कश्मीर में खेलों के बुनियादी ढांचे में हुआ है अहम बदलाव : LG मनोज सिंहा

( Khelo india ) जम्मू कश्मीर में डल झील में आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 के उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिंहा और केंद्रीय राज्य खेल मंत्री रक्षा निखिल खडसे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने किया. उद्घाटन में परंपरागत कश्मीरी धुनों के साथ देश भर से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया गया.

LG मनोज सिंहा ने किया पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त

इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने कहा कि खेलो इंडिया ( khelo india) जल खेलों का आयोजन प्रधानंत्री के खेल विकास कार्यक्रम (PMDP) के तहत हो रहा है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे में काफी बदलाव हुआ है और यह आयोजन जम्मू कश्मीर में जल खेलों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा. उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने जम्मू कश्मीर को प्रगति के रास्ते पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया जम्मू कश्मीर के युवा खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए एक अच्छा मौका है.

Khelo india जल महोत्सव में आए हैं देश भर से 409 खिलाड़ी

शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बैक लॉन में फेस्टिवल का रंगारंग शुभारंभ 21 अगस्त को शुरू हुआ. कश्मीर के श्रीनगर की डल लेक में खेलो इंडिया जल महोत्सव पहली बार हो रहा है जो 3 दिन तक चलेगा और इसका समापन 23 अगस्त को होगा. इस आयोजन में 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित राज्यों के कुल 409 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें 202 महिला खिलाड़ी और 207 पुरुष खिलाड़ी हैं. मध्य प्रदेश से सबसे अधिक 44 खिलाड़ी हैं. इस फेस्टिवल में कयाकिंग, नौकायन, वॉटर स्कीइंग, शिकारा रेस, ड्रैगन बोट सहित 5 खेलों को रखा गया है.

CM उमर अब्दुल्ला ने आयोजन के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को दिया धन्यवाद

इस आयोजन के स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इस तरह के आयोजन के लिए खेल मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं और डल लेक में पहली बार इस तरह का एक बड़ा खेल आयोजन हो रहा है जो जम्मू कश्मीर ( Jammu kashmir ) के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान कर रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस तरह के अन्य आयोजनों को जम्मू कश्मीर में कराने की अपील भी की.

Khelo india में जम्मू कश्मीर के मोहसिन को मिला गोल्ड मेडल

पहले दिन खेलों की शुरुआत में डल झील में शिकारा चलाने वाले 18 साल के मोहसिन ने 1000 क्याकिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत लिया. द्वितीय स्थान पर उड़ीसा के जेम्स और तृतीय स्थान पर मध्य प्रदेश के मयंक रहे.

जम्मू कश्मीर की वादियों का नजारा बेहद खूबसूरत है लेकिन डल झील में आयोजित खेलो इंडिया का आयोजन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. पूरा श्रीनगर खेलो इंडिया की होर्डिंग्स से भरा पड़ा है. श्रीनगर में सैलानियों की चहल पहल और सुबह से ही डल झील पर पड़ रही धूप की चमक नज़ारे को और ज्यादा सुंदर बना रही थी.

डल झील में पहली बार हो रहा है खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन

गुलमर्ग में राष्ट्रीय स्तर के शीतकालीन खेलों में जम्मू कश्मीर 5 बार मेजबानी कर चुका है लेकिन डल झील में हो रहे वाटर स्पोर्ट्स ने जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, यह सब केंद्र सरकार की पहल पर हो रहा है. इससे साफ है कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को अच्छे अवसर प्रदान कर उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दे रही है.

देश भर से आए खिलाड़ी कश्मीर के सौंदर्य का भी लुत्फ उठा रहे हैं.  यह खिलाड़ी अपनी कला और संस्कृति का अदान प्रदान कश्मीरियों के साथ कर रहे हैं. इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता की भी एक बड़ी मिशाल पेश की है जिसमें देश भर से आए विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को समेटे हुए खिलाड़ी मौजूद हैं.

–भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago