खेल

ईडन गार्डन्स में आया एलन और रघुवंशी का तूफान; केकेआर ने गुजरात टाइटंस के सामने खड़ा किया 248 रनों का पहाड़

KKR vs GT IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को जीत के लिए 248 रन का टारगेट दिया है. KKR को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का अहम योगदान रहा.

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर KKR को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन के बीच 4.3 ओवरों में 44 रन की साझेदारी हुई. रहाणे 14 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद फिन एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया. एलन 35 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.

अंगकृष ने बनाए नाबाद 52 रन

यहां से अंगकृष ने कैमरून ग्रीन के साथ मोर्चा संभाला. रघुवंशी ने 33 गेंदों में अपना 7वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया. अंगकृष ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 247/2 के स्कोर तक पहुंचाया. अंगकृष ने 44 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 82 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कैमरून ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 52 रन बनाए.

मोहम्मद सिराज ने लिया 1 विकेट

गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 50 रन देकर 1 विकेट निकाला, जबकि साईं किशोर ने 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- प्लेऑफ के टिकट पर जीटी की नजर! केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप-2 पक्का करने उतरेंगे गिल के धुरंधर, जीता टॉस

गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ का टिकट हासिल करना चाहेगी. इस टीम ने 12 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं. 16 अंकों के साथ जीटी दूसरे पायदान पर मौजूद है. वहीं, KKR 11 मुकाबलों में 6 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

9 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

14 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

40 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago