KKR vs LSG: कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले जा रहे IPL के 15वें मुकाबले में ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो काफी हद तक असरदार साबित हुआ. पंत के गेंदबाजों ने कोलकाता के धाकड़ बल्लेबाजों को 181 रन पर ही रोक दिया. इसी के साथ KKR ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रनों का टारगेट दिया है.
कोलकाता के लिए तीन बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन अपनी पारी को बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. उन्होंने 24 गेंदों में 41 रन बनाए. वहीं अंगकृष रघुवंशी ने भी 33 गेंदों पर 43 रन की अहम पारी खेली. अंत में रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंदों में 39 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया. हालांकि, ये तीनों ही बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके.
केकेआर की बल्लेबाजी की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही और टीम ने जल्दी ही पहला झटका झेल लिया. फिन एलन महज 9 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर दिग्वेश राठी को कैच दे बैठे. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की मजबूत साझेदारी की. उसके बाद एक बार फिर दिग्वेश राठी को विकेट मिली. इस बार उन्होंने कप्तान रहाणे आउट किया.
राहणे ने 24 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे. उनके आउट होने के बाद रघुवंशी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और मणिमारन सिद्धार्थ का शिकार बने. उन्होंने 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें:
मध्यक्रम में रिंकू सिंह कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभालते हुए अंतिम ओवरों में तेजी से रन जोड़े. दोनों ने मिलकर 40 गेंदों में नाबाद 70 रन की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. ग्रीन ने 24 गेंदों पर 32* रन बनाए, जबकि पॉवेल ने 24 गेंदों में 39* रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playing 11): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Playing 11): मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…