देश

पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोलीं- ‘अब बढ़ेगी हमारी भागीदारी’

पद्मश्री से सम्मानित और कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की. उर्मिला श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है. अगर महिला आरक्षण विधेयक पारित होता है तो हमारी राजनीतिक भागीदारी बढ़ जाएगी. महिलाओं अपनी बातें कह सकेंगी. बहुत दिनों से सुन रहे थे, लेकिन आज तक लागू नहीं हुआ था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए इतना सोच रहे हैं. राजनीति में पुरुषों के बराबर महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी.

महिला आरक्षण बिल को लेकर बढ़ा समर्थन

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी के लेख के बारे में पद्म पुरस्कार विजेता शशि सोनी ने कहा कि अगर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, तो उन्हें संसद में आगे आना चाहिए. ऐसी महिलाएं जो सच्चाई के रास्ते पर चल सकें, शांति बनाए रख सकें और बदलाव भी ला सकें. महिलाओं से मेरी यही अपील है. मैंने अपना जीवन इसी के लिए समर्पित कर दिया है, और अगर मुझे मौका मिला, तो मैं दिखाऊंगी कि हम कितनी दूर तक जा सकते हैं और क्या-क्या हासिल कर सकते हैं. आज, मैं पीएम मोदी के सामने नतमस्तक होती हूं और देश के लिए उन्होंने जो कुछ किया है और उनका जो विजन है. जिसके बारे में पहले किसी नेता ने नहीं सोचा था.

चुनावी सफर में महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं चुनौतियां

महिला आरक्षण बिल पर शिक्षाविद् डॉ. रितु दुबे तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अगर हम अपनी जनसांख्यिकीय व्यवस्था को देखें तो लगभग आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन जब राजनीतिक भागीदारी की बात आती है तो इन महिलाओं को कई बाधाओं को पार करना पड़ता है. इस समय, इन महिलाओं से कोई नहीं समझ सकता कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से लेकर लोकसभा सीट तक का जो सफर तय किया है, उस दौरान उन्हें किन चुनौतियों, रुकावटों और परीक्षाओं का सामना करना पड़ा है, ताकि वे उस मुकाम तक पहुंच सकें.

महिला आरक्षण विधेयक पर यूपी पुलिस की काउंसलर और सामाजिक कार्यकर्ता रितु नारंग ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक पहल है, और इस पर कई वर्षों से चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: छोड़ें बारामती का मैदान…; क्या है कांग्रेस की जिद के आगे शरद गुट की दुहाई? सुनेत्रा पवार के लिए जुटा परिवार

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

5 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

24 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

40 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago