खेल

प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर भी केकेआर का खेल बिगाड़ने उतरी मुंबई इंडियंस, कप्तान पांड्या बोले- खेल का लुत्फ उठाने आए हैं

KKR vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता राइडर्स राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. बुधवार को ईडन गार्डन्स में KKR ‘करो या मरो’ के इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी, जबकि एमआई पहले ही इस दौड़ से बाहर है.

मुंबई इंडियंस के खेमे में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 12 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 12 में से 8 मैच गंवाए हैं. यह टीम फिलहाल 9वें पायदान पर है.

केकेआर ने चुनी गेंदबाजी

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. हमें अगले दोनों मैच जीतने हैं. हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं. टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ ऐसे पल आए थे, जिनका अगर हमने सही फायदा उठाया होता, तो आज हालात कुछ और होते. सच कहूं तो, विकेट को समझना थोड़ा मुश्किल है. हमें पूरे 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं.”

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते. यह एक ऐसी पिच है जो काफी समय से कवर्स के नीचे थी. हम देखना चाहते थे कि यह कैसा बर्ताव करती है. हमें अभी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना है, अच्छा क्रिकेट खेलना है और खेल का आनंद लेना है. मैं वापस (प्लेइंग इलेवन में) आ गया हूं.”

ये भी पढ़ें- 10 छक्के, 93 रन! 15 साल के सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी लखनऊ, RR की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

ये है प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago