IPL 2025 Mega Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व ऑलराउंडर नीतीश राणा को सोमवार को आईपीएल 2025 नीलामी के दूसरे दिन कैप्ड ऑलराउंडरों की सूची में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 4.20 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया. राणा की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थी. उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी.
राजस्थान रॉयल्स में राणा की एंट्री टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत करेगी. पारी को संभालने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की अपनी क्षमता के लिए मशहूर राणा ने एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में टूर्नामेंट में अपनी पहचान बनाई है. आईपीएल में उनका अच्छा अनुभव और लगातार प्रदर्शन रॉयल्स के लिए लाभदायक हो सकता है.
राणा के लिए बोली लगाने की शुरुआत सीएसके ने की. इसके बाद राजस्थान ने 1.60 करोड़ रुपये की बोली लगाई. दोनों टीमों ने कीमत को 2.20 करोड़ रुपये तक बढ़ाया, जिसके बाद आरसीबी भी इस होड़ में शामिल हो गई. तीनों फ्रेंचाइजी ने बोली को तीन करोड़ रुपये तक बढ़ाया. आरसीबी ने जब बोली को चार करोड़ रुपये तक बढ़ाया तो वह आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही थी, लेकिन राजस्थान ने 4.20 करोड़ रुपये की निर्णायक बोली लगाकर यह डील पक्की कर ली.
नितीश राणा 2016 में अपने डेब्यू के बाद से आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 107 आईपीएल मैचों में 28.34 की औसत से 2,636 रन बनाए हैं. दबाव की स्थितियों को संभालने और बीच के ओवरों में स्पिन का डट कर सामना करने की क्षमता उन्हें किसी भी टीम के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है.
31 वर्षीय यह खिलाड़ी पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी था, जहां उसने न केवल बल्ले से योगदान दिया, बल्कि कई मौकों पर टीम का नेतृत्व भी किया. टूर्नामेंट में उनकी नेतृत्व क्षमता भी जग जाहिर है. हालांकि, उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले उनकी पुरानी टीम ने रिलीज कर दिया, जिससे वह इस साल के पूल में सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…