संभल के SP कृष्ण कुमार और डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Sambhal Violence Updates: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मस्जिद-मंदिर को लेकर मचे बवाल के बाद अब कर्फ्यू जैसे हालात हैं. बीते रोज यहां स्थानीय लोगों का पुलिस-प्रशासन से टकराव हुआ, जबरदस्त हिंसा भड़की. अब पुलिस पथराव और आगजनी करने वालों की धर-पकड़ में जुटी है. बीते रोज हुई हिंसा में 5 जानें गई थीं.
न्यूज एजेंसी ANi के मुताबिक, अभी संभल पुलिस ने उन इलाकों में फ्लैग मार्च किया है जहां कल मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची सर्वेक्षण टीम पर पथराव किया गया था. आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से कई इलाकों में दबिश दी गई है.
पुलिस की ओर से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर नामजद FIR दर्ज की गई है. एक FIR दरोगा दीपक राठी की ओर से दर्ज कराई गई है. इस FIR में सपा के सांसद पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ को सर्वे रोकने के लिए उकसाने का आरोप है. कुल नामजद और अज्ञात लोगों समेत 2500 पर केस दर्ज किया गया है.
DIG मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सोमवार दोपहर को हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया. शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई, और प्रवेश मार्गों पर भी पुलिस तैनात की गई. एक समाचार संस्था ने खबर दी कि अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके बारें में कहा जा रहा है कि उन्होंने पत्थरबाजी में हिस्सा लिया था. वहीं, इलाके में बाहरी लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है. और, इंटरनेट भी कल तक बंद रहेगा.
यह भी पढ़िए: 3.27 लाख मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई थी, सब हिंदुओं को वापस करें- संभल में मचे बवाल पर बोले यूपी के मंत्री
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…