खेल

जानें और गेंदों के मुकाबले Pink Ball से खेलना क्यों होता है मुश्किल, Pujara ने बताई सारी विशेषताएं

ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर पर्थ टेस्‍ट में 295 रनों से जीत से शुरुआत करने के बाद भारत अब जल्‍दी ही उस शहर में जाएगा जहां वे पिछली बार दिसंबर 2020 में 36 रनों पर ढेर हो गए थे. भारत यहां एडिलेड में एक बार फ‍िर डे-नाइट टेस्‍ट खेलेगा और चेतेश्‍वर पुजारा का मानना है कि गुलाबी गेंद से जल्‍दी ही सामंजस्‍य बैठाना होगा क्‍योंकि यह थोड़ा अधिक स्किड होती है.

पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, “अगर आप लाल गेंद को देखें तो यह अधिक चमकती नहीं है. आप देख सकते हैं कि गुलाबी गेंद लाल गेंद से थोड़ा अधिक चमकती है. इसका कारण यह है कि इस पर कलर के कोट कुछ अधिक होते हैं, इसमें पेंट की कुछ अधिक लेयर होती हैं, जो जल्‍दी से नहीं जाती है. जब आप लाल गेंद का सामना कर रहे हो तो यह आम लेदर गेंद है जो जल्‍दी से पुरानी हो जाती है. जबकि गुलाबी गेंद में अधिक समय तक चमक बनी रहती है.”

 

पुजारा ने कहा, “क्‍योंकि गुलाबी गेंद पर पेंट की अधिक लेयर होती हैं, तो जब यह पिच पर पड़ती है, सीम पर गिरती है या चमकीले हिस्‍से पर भी गिरती है तो यह थोड़ा अधिक स्किड करती है. तो बल्‍लेबाज़ के तौर पर आपके पास कम समय होता है. आपके पास लाल गेंद खेलने जितना समय नहीं होता है और यही बड़ा अंतर है जिसमें ढलना होगा.”

एक घंटे में गिरे थे 9 विकेट

पांच साल पहले एडिलेड में जब भारत ने 21.2 ओवर में ऑलआउट होकर टेस्‍ट में अपना सबसे कम स्‍कोर बनाया था, तो भारतीय बल्‍लेबाज़ शाम के समय ताश के पत्‍तों की तरह नहीं ढहे थे, जब गुलाबी गेंद को उस समय खेलना अधिक मुश्किल होता है, ख़ासतौर से तेज़ गेंदबाज़ों के ख़‍िलाफ़. पिछले दिन के स्‍कोर एक विकेट पर नौ रन से आगे बढ़ते हुए भारतीय टीम ने दोपहर में बल्‍लेबाज़ी की और अगले एक घंटे के भीतर ही नौ विकेट गंवा दिए थे. लेकिन शाम के समय जब सूरज ढल जाता है और आसमान में ना तो पूरा उजाला रहता है और ना ही पूरा अंधेरा, उस समय डे-नाइट टेस्‍ट में बल्‍लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल होता है.

गुलाबी गेंद से टेस्‍ट खेलना मुश्किल

पुजारा ने माना, “जिसने भी गुलाबी गेंद से टेस्‍ट खेला है वह आपको बताएगा कि शाम के समय बल्‍लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल होता है. उस समय रोशनी पूरी तरह से नहीं होती है, ना ही पूरा अंधेरा होता है जिससे स्‍टेडियम की लाइट जलाई जाएं और तब आपको थोड़ा कम दिखता है. तो उस समय बल्‍लेबाज़ों के लिए गुलाबी गेंद खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

6 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

17 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

30 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

30 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

30 minutes ago