फोटो: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास प्रदर्शनकारी किसान
Noida Delhi Farmers Protest March: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) समेत कई किसान संगठनों की अगुवाई में आज एक बार फिर हजारों किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की. किसानों का समूह जब नोएडा से दिल्ली की तरफ बढ़ने लगा तो दलित प्रेरणा स्थल पर रोका गया. झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते गए. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फिर DND के पास सख्त बाड़बंदी की.
कई घंटे की जद्दोजहद के बाद सोमवार शाम को किसान नेताओं की ओर से बताया गया कि किसान फिलहाल दिल्ली कूच नहीं करेंगे, बल्कि वे सड़क खाली कर दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शनकारी किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की 5 मांगों पर जोर दे रहे हैं.
न्यूज एजेंसी ANI ने वीडियो जारी कर बताया कि प्रदर्शनकारी किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगाए, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके. हालांकि, उस दौरान वहां दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई.
विभिन्न किसान संगठनों की अगुवाई में किसानों ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई. एक किसान नेता ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के किसान हैं और आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं. हम चाहते हैं सरकार हमारी मांगों को अविलंब पूरा करे.
कुछ प्रदर्शनकारी किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए थे. हालांकि बाद में किसानों ने सड़क खाली कर दी और दलित प्रेरणा स्थल पर ही रुक कर प्रदर्शन करने लगे. वहीं, सूचना मिली है कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से बैरिकेडिंग हट रही है.
दिल्ली कूच को लेकर नोएडा से आगे बढ़ रहे किसानों के समूह ने दोपहर के समय दलित प्रेरणा स्थल के पास नोएडा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी थी. किसानों संगठन के कार्यकर्ता यहां से आगे बढ़ने लगे तो नोएडा पुलिस ने उस जगह से आगे जाकर बाड़बंदी कर दी.
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…