लीगल

हम यहां बैठकर सरकार नहीं चला सकते, वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पालन न होने पर तीन राज्यों के सचिवों को किया तलब

दिल्ली एनसीआर में 5 दिसंबर तक ग्रेप 4 (GRAP-4) लागू रहेगा. वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा के मुख्य सचिवों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर तलब किया. कोर्ट ने सचिवों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होने की छूट दी है.

हम यहां बैठकर सरकार नहीं चला सकते

कोर्ट ने कहा कि अब आपको मामले कि गंभीरता समझ आएगी. हम यहां बैठकर सरकार नहीं चला सकते. सभी प्राधिकार उचित कदम उठाएं. अदालत में सुझावों के बाद तय होते हैं या आदेशित किए जाते हैं. कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट से बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आईं दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीपीसीसी, सीएक्यूएम और अन्य प्राधिकरणों के बीच समन्वय का पूर्ण अभाव है. यह समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कमीशन है, इसके निर्देश पर ही ग्रैप-4 लागू किया गया है.

हम कोर्ट कमिश्नरों के काम की सराहना करते हैं. उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी जान जोखिम में डाली है. हम दिल्ली पुलिस को निर्देश देते हैं कि वह इस अदालत में की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट दाखिल करें. यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि बार के जिन सदस्यों को कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर बनाया है वो सुरक्षित रहें. कोर्ट 5 दिसंबर को साढ़े 3 बजे इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

अधिकारी के घर नियमों का उल्लंघन हो रहा

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट के जरिए दावा किया कि एक सीनियर अधिकारी के घर प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन हो रहा था. शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी गई.एमिकस एडीएन राव ने कहा कि सैकड़ों ट्रक पार कर रहे हैं. वे सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए नहीं हो सकते. एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर सुरक्षित नहीं हैं.

दिल्ली सरकार के कितने अधिकारी है

दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील शादान फारसात ने कहा कोर्ट कमिश्नर एक या दो उल्लंघनों की ओर इशारा कर रहे हैं. हम उनकी देखभाल करेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरा शहर नियमों का पालन नहीं कर रहा है. जिसपर जस्टिस अभय एस ओका ने पूछा कि प्रत्येक प्रवेश बिंदु पर दिल्ली सरकार के कितने अधिकारी है. फरासत ने कहा कि मेरे पास डेटा नहीं है. लेकिन हमने प्रत्येक स्थानीय आयुक्त के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं.

वहीं कोर्ट कमिश्नर ने कहा कि करीब 30 से 40 फीसदी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पता नही है.जस्टिस ओका ने कहा कि एक ऐसी प्रणाली होनी चाहिए जिसके द्वारा आप लोगों को नियुक्त करें. कोर्ट कमिश्नर मनन वर्मा ने अपनी रिपोर्ट पढ़ी. कहा- CAQM की धारा 14 के तहत अधिकारियों पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. मुकदमा दर्ज ना होने के कारण ग्रेप का कार्यान्वयन बहुत कम हुआ है.

कोर्ट कमिश्नर ने कहा कि ग्रेप लागू करना एक आपातकालीन उपाय है. समस्या को रोकने के लिए कोई नीति नहीं है. एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कहा कि सीएक्यूएम और ईपीसीए द्वारा एक व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली High Court द्वारा 70 वकीलों को वरिष्ठ वकील का दर्जा देने के फैसले को Supreme Court में चुनौती


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

1 hour ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

8 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

8 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

9 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

9 hours ago