खेल

IPL 2023: LSG के सामने बेबस दिखी SRH, लखनऊ की 5 विकेट से शानदार जीत

LSG vs SRH, IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. शुक्रवार को लखनऊ ने अपने दूसरे घरेलू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडम मार्कम ने बैटिंग चुनी. लेकिन उनका ये फैसला टीम के काम नहीं आया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों के आगे  सनराइजर्स हैदराबाद संर्घष करते दिखे. खासतौर पर  क्रुणाल पंड्या के आगे. 20 ओवर मे SRH ने 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए. जवाब में लखनऊ ने 16 ओवर में य लक्ष्य हासिल कर लिया.

लखनऊ की जीत के हीरो कप्तान केएल राहुल और क्रुणाल पंड्या रहे. केएल राहुल जिम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. वहीं दोहरा प्रदर्शन ने अपने दोहरे प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि बल्ले से 34 रन की अहम पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को 122 रनों का टारगेट दिया है.

-20 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 121-8

-15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 83-4

-10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 63-4

-6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 43-1

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टोइनिस, यश ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, रोमारियो शेफर्ड, जयदेव उनादकट

SRH: एडन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल रशीद

Amit Kumar Jha

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

16 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

30 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

35 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

48 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago