खेल

IPL 2023: ‘जिया जवान जिया…लहि गईल-लहि गईल’…इस आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, सोशल मीडिया में मचा गदर!

IPL 2023 Bhojpuri Commentary: ‘ई का हो, मुंह फोड़बा का…?’ तो कभी ‘जिया जवान जिया…लहि गईल-लहि गईल’ भोजपुरी के ये शब्द इन दिनों सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए हैं. हर तरफ इनकी चर्चा हो रही है. अगर आप सोशल मीडिया (Social Media) यूजर हैं तो आपने जरूर सुना होगा. अगर नहीं सुना है तो हम आपको इस ऑर्टिकल में सारी जानकारी देंगे और भोजपुरी गानों की दिवानगी की तरह भोजपुरी कमेंट्री (Bhojpuri Commentary) से भी आपको रूबरू करवाएंगे. आखिर पूरा माजरा क्या है? तो चलिए जानते हैं.

आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार माहौल

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन चल रहा है, जो 31 मार्च से शुरू हुआ. इस लीग में दुनिया भर के फैंस अपने फेवरट प्लेयर्स को खेलता देख खुश हैं. इस सबके बीच इस बार का आईपीएल और भी खास है, क्योंकि हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के अलावा कई भाषा में मैच की कमेंट्री हो रही है. उन्हीं भाषा में से एक है भोजपुरी जो सोशल मीडिया पर गदर मचाए हुए है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: जानिए 5 उन प्लेयर्स के बारे में, जो टीम इंडिया का बन सकते हैं भविष्य!

जी हां, आपने सही पढ़ा…आईपीएल में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री. अगर आप बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल क्षेत्र और अवध क्षेत्र) के रहने वाले हैं तो आपको इस आईपीएल में हर मैच के दौरान एकदम घर जैसा एहसास हो रहा होगा, क्योंकि आप अपनी स्थानीय भाषा (भोजपुरी) में मैच की कमेंट्री सुन रहे होंगे.

भोजपुरी कमेंट्री ने IPL में उड़ाया गर्दा, देखें वायरल वीडियो

भोजपुरी कमेंटेटर्स की लिस्ट

मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश, गुलाम हुसैन, सौरभ वर्मा, कुणाल आदित्य सिंह, विशाल आदित्य सिंह, स्नेह उपाध्याय, डिंपल सिंह हैं. वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी आईपीएल में भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं. रवि किशन की कमेंट्री सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री

आईपीएल 2023 का प्रसारण कुल 12 भाषाओं में किया जा रहा है. हिंदी और अंग्रेजी के अलावा फैंस अब भोजपुरी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया और बंगाली में कमेंट्री का आंनद ले सकते हैं. पिछले साल तक आईपीएल (IPL) में केवल 6 भाषाओं में कमेंट्री होती थी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल शामिल थे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago