खेल

Lords Test: दूसरे सत्र में विकेट को तरसी भारतीय टीम, रूट के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड का स्कोर 153/2

Lords Test: भारत के साथ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड की टीम फिलहाल डिफेंसिव मोड में नजर आ रही है. दूसरे सेशन की समाप्ति के समय इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 153 रन था. रूट 54 और पोप 44 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

इंग्लैंड ने दूसरे सेशन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 83 रन से की थी. जो रूट और ओली पोप ने दूसरे सत्र में विकेट नहीं गिरने दिया. लेकिन, बैजबॉल के लिए मशहूर इंग्लैंड तुलनात्मक रूप से बेहद धीमी गति से रन बनाए. दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 24 ओवर में 70 रन बनाए. हालांकि अच्छी बात यह रही कि टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. रूट और पोप के बीच 109 रन की मजबूत साझेदारी हो चुकी है.

नीतीश रेड्डी ने पहले ही ओवर में चटकाए 2 विकेट

इंग्लैंड ने पहले सत्र में दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए थे. बेन डकेट 23 और जैक क्रॉले 18 रन बनाकर आउट हुए. दोनों को नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया था. लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत से पहले कहा जा रहा था कि पिच गेंदबाजों को मदद करेगी. लेकिन, पहले दिन के दो सेशन की समाप्ति के बाद भारतीय गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आए हैं.

भारत के लिए इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने एक मैच के आराम के बाद वापसी की है. वह भी विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे हैं. इसके अलावा, दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे आकाश दीप और मोहम्मद सिराज के हाथ भी पहले दो सत्र में खाली रहे. पहले ओवर में दो विकेट लेने के बाद रेड्डी भी साधारण रहे हैं.

वहीं कप्तान गिल ने पहले सेशन में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से गेंदबाजी नहीं करवाई थी. दूसरे सेशन की समाप्ति से पहले दोनों को महज एक-एक ओवर गेंदबाजी का मौका मिला.


ये भी पढ़ें: भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर रचा इतिहास, महिला टीम ने चौथा टी20 जीतकर सीरीज की 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

4 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

15 minutes ago

पेशी पर आ रही ओडिशा पुलिस पर हमला, फायरिंग कर NDPS आरोपी को फिल्मी अंदाज में छुड़ाया

रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…

19 minutes ago

छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्भपात किट का जखीरा…

21 minutes ago

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

1 hour ago