खेल

LSG vs PBKS, IPL 2023: केएल राहुल की जुझारू पारी, पंजाब के सामने 160 रन का लक्ष्य

LSG vs PBKS, IPL 2023: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले पंजाब ने पहले गेंदबाजी चुनी. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की जुझारू पारी के दम पर LSG ने एक सम्मानजनक टोटल स्कोर-बोर्ड पर लगाया. सीजन की अपनी पहली फिफ्टी पूरी करते हुए 56 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली. लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए.

केएल राहुल की जुझारू पारी

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की. फिर लगातार विकेट गिरने के बाद केएल राहुल ने टीम की पारी संभाली. उन्होंने टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने 4000 IPL रन भी पूरे कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘गलती की है तो सजा होनी चाहिए’- सीएम केजरीवाल को CBI के समन पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

PBKS: सैम करन (C), अथर्व तायड़े, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, मोहित राठी, ऋषि धवन.

LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, आवेश खान, युधवीर सिंह चरक, मार्क वुड और रवि बिश्नोई.
इम्पैक्ट प्लेयर: अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, कृष्णाप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

शेख हसीना के लौटने की अटकलों से गरमाया बांग्लादेश का माहौल, ढाका एयरपोर्ट के पास फटे बम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…

26 minutes ago

बहन से बात करने की मिली खौफनाक सजा! शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…

49 minutes ago

नवी मुंबई में चर्चित यूट्यूबर Ex-Muslim Sahil पर जानलेवा हमला, LIVE आकर बोले- ‘अब साहिल नहीं रुकेगा’

चर्चित यूट्यूबर 'एक्स-मुस्लिम साहिल' ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर दावा किया है…

55 minutes ago

NCR में AQI अचानक क्यों हो गया कम? जानें जुर्माने और पराली जलाने के 6,433 मामलों का असर

NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…

2 hours ago

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के निशाने पर अमिताभ बच्चन, अलर्ट पर मुंबई पुलिस

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…

2 hours ago